उत्तर प्रदेश देश राजनीति

मुलायम के करीबी पूर्व मंत्री हो सकते हैं BJP में शामिल, चाचा-भतीजे के विवाद में उठाया था ये कदम

कानपुर। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि मुलायम सिंह के करीबी सपा सरकार में मंत्री रहे शिव कुमार बेरिया प्रसपा छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले हैं। चाचा-भतीजे के बीच हुए विवाद के बाद सपा छोड़कर प्रसपा ज्वाईंन की थी। शुक्रवार को बीजेपी ने तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसमें बीजेपी ने कानपुर देहात की रसूलाबाद सीट से प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि बीजेपी ने रसूलाबाद सीट शिव कुमार बेरिया के लिए छोड़ी है। पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया जल्द ही बीजेपी ज्वाईंन कर रसूलाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कानपुर देहात की रसूलाबाद सीट सुरक्षित सीट है। विधानसभा चुनाव 2012 में शिव कुमार बेरिया इस सीट से जीते थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में एसपी मुखिया अखिलेश यादव ने शिव कुमार बेरिया को बिल्हौर से और रसूलाबाद सीट से अरुणा को उतारा था। बिल्हौर सीट से शिव कुमार बेरिया को हार का सामना करना पड़ा था।


रसूलाबाद विधानसभा (205) सीट
कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट आरक्षित सीट है। रसूलाबाद विधानसभा सीट का एक बड़ा हिस्सा कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आता है। कानपुर देहात की ये विधानसभा सीट ग्रामीण परिवेश की है। इस सीट पर सबसे अधिक एससी वोटर हैं। इसके बाद ओबीसी और मुस्लिम और सामान्य वोटर हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सपा के शिव कुमार बेरिया ने जीत दर्ज की थी। शिव कुमार बेरिया एसपी सरकार में मंत्री भी बनाए गए थे।

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी की निर्मला शंखवार और एसपी की अरुणा कोरी के बीच लड़ाई थी। बीजेपी की निर्मला शंखवार ने अरुणा कोरी को हरा कर शानदार जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शिव कुमार बेरिया की गिनती एसपी के कद्दावर नेताओं में होती थी। बेरिया चार के विधायक रह चुके हैं।

एसपी में दरवाजे बंद
चाचा-भतीजे के एक होने के बाद शिव कुमार बेरिया के एसपी में भी दरवाजे बंद हो गए हैं। अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव में परिवारिक विवाद खत्म होने के बाद एसपी छोड़कर गए नेता अब कहीं के नहीं रहे हैं। इन हालातों में ऐसे नेता बीजेपी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

रसूलाबाद सीट पर जातिगत आकड़ा
कानपुर देहात की रसूलाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी की निर्मला शंखवार विधायक हैं। इस सीट पर अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 01.10 लाख है। लोधी वोटरों की संख्या 60 हजार है। ब्राह्मण वोटर 37 हजार, क्षत्रीय और यादव वोटर लगभग 25-25 हैं। पाल 20 हजार, मुस्लिम वोटर 22 हैं।

Share:

Next Post

साल 2022 में लगेंगे इतने ग्रहण, जानें कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

Sun Jan 23 , 2022
नई दिल्ली. साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने वाले हैं. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक माना जा रहा है जो दक्षिण अमेरिका (South America) के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक […]