जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश को अतिप्रिय है ये 3 राशि, हमेशा बनी रहती बप्‍पा की कृपा

नई दिल्‍ली। 31 अगस्त से गणेशोत्सव (Ganeshotsav) आरंभ होने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतु्र्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में भगवान गणेश सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता हैं यानी किसी भी तरह का शुभ कार्य या कोई मांगलिक या धार्मिक अनुष्ठान करने में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा-आराधना (worship) विधि विधान के साथ की जाती है तब ही अन्य तरह की पूजा आरंभ होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने पर सभी प्रकार के कार्य बिना बाधा के सफल होते हैं और भक्तों की हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गणपति की पूजा करने पर सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश (Lord Ganesha) को समर्पित होता है वहीं ज्योतिष शास्त्र(Astrology) में भी भगवान गणेश का विशेष स्थान होता है। बुध ग्रह जोकि बुद्धि और संपन्नता के कारक ग्रह वे भगवान गणेश से संबंधित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती हैं। आइए जानते हैं भगवान गणेश किन-किन राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं।

मकर राशि-
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मकर होती है उन पर हमेशा भगवान गणेश की विशेष कृपा बनी रहती है। मकर राशि (Capricorn) के जातक स्वतंत्र विचारों वाले और मेहनती होते हैं। ये हमेशा अपने में ही खोए रहते हैं। मकर राशि पर भगवान गणेश के साथ-साथ शनिदेव(Shani Dev) की भी प्रिय राशि है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर भाग्य जल्द मेहरबान होता है। हमेशा कम मेहनत करने पर अच्छा परिणाम प्राप्त होता है। हमेशा कार्यों में सफलताएं मिलती हैं। इस राशि के जातक अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों से मुकाबल करने में माहिर होते हैं। मकर राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होने इनके कार्यों में बाधाएं कम ही आती हैं।



मेष राशि-
मेष राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृ्पा और आशीर्वाद बना रहता है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मंगल ग्रह साहस, बल ,पराक्रम और शौर्य के कारक होते हैं। भगवान गणेश की विशेष कृपा रहने के कारण इस राशि के जातकों के सारे कार्य जल्दी से जल्दी खत्म हो जाते हैं और शानदार परिणाम प्राप्त होते हैं।

मिथुन राशि-
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह व्यापार, गणित, तर्क, संवाद और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। इस राशि के जातकों पर शिव पुत्र भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृ्पा बनी हुई होती है। इस राशि के जातकों पर भगवान गणेश की कृपा होने से जल्दी से जल्दी कार्य पूरे हो जाते हैं और मन मुताबिक परिणाम हासिल होता है।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

Shani Amavasya 2022: आज है शनि अमावस्‍या, शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये विशेष उपाय

Sat Aug 27 , 2022
नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की अमावस्या 27 अगस्त, शनिवार को है। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे शनिचरी अमावस्या (Shani Amavasya ) कहा जा रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव की वर्तमान में कुछ राशियों पर तिरछी नजर है। शनिदेव […]