मनोरंजन

‘अच्छी लड़कियों की तरह पूरे कपड़े पहनकर सेट पर आए लड़कियां’, Salman Khan ने बनाया ये सख्त नियम

डेस्क। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 21 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक्टिंग में कदम रखने जा रही हैं। पलक ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। पलक तिवारी ने शेयर किया कि सलमान खान ने फिल्म अंतिम के सेट पर लड़कियों के लिए डीप नेकलाइन पहनने पर सख्त नियम बनाए थे।

पलक तिवारी इससे पहले भी सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की अंतिम: द फाइनल ट्रुथ (2021) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। पलक को सलमान के साथ काम करने के पहले अनुभव को याद करते हुए कहा, सलमान का एक नियम था कि फिल्म के सेट पर महिलाओं को कैसे कपड़े पहनने चाहिए।


पलक ने साझा किया कि सलमान खान के सेट पर लड़कियों के लिए एक ड्रेस कोड है। उन्होंने नियम बनाया कि फिल्म के सेट पर किसी भी लड़की की नेकलाइन लो नहीं होनी चाहिए। सभी लड़कियां अच्छी लड़कियों की तरह पूरे कपड़े पहनकर आनी चाहिए। वहीं जब पलक से पूछा गया कि सलमान ने ये नियम क्यों बनाया तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह ट्रडिशनलिस्ट हैं। सलमान खान चाहते हैं कि लड़कियां सुरक्षित रहनी चाहिए, अगर आसपास पुरुष हो और यह उनका पर्सनल स्पेस न हो।

किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर आ चुका है। दर्शकों के बीच फिल्म चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आया। फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल जैसे कईं बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। बता दें कि पलक को हार्डी संधू के बिजली बिजली म्यूजिक वीडियो में देखा गया था, जो 2021 में रिलीज हुआ था।

Share:

Next Post

चुनाव आते ही पदों के लिए चीख-पुकार, शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के भाजपाईयों में भी पार्टी के प्रति आक्रोश, मंडी बोर्ड, सहकारी समितियां सब खाली

Thu Apr 13 , 2023
केन्द्रीय मंत्री तोमर के सामने कई वरिष्ठ नेताओं ने रखी थी नियुक्ति की मांग इंदौर। चुनाव आते ही भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं में पदों को लेकर चीख-पुकार मचने लगी है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं के प्रति आक्रोश है, जिन्होंने अभी तक राजनीतिक नियुक्तियां नहीं की। […]