देश

100 साल बाद भारत लौट रहीं देवी अन्नपूर्णा


वाराणसी। काशी को जल्द ही देवी अन्नपूर्णा की प्राचीन मूर्ति वापस मिलने जा रही है। यह मूर्ति एक सदी पहले वाराणसी के घाट से चोरी हो गई थी। यह मूर्ति कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ रेजिना में मिली थी। यह एक संयोग है कि 19 से 25 नवंबर तक वल्र्ड हेरिटेज वीक की शुरुआत होने जा रही थी। इसी दौरान एक आर्टिस्ट की नजर मूर्ति पर पड़ी और उन्होंने इसका मुद्दा उठाया। मूर्ति अब भारत लाई जा रही है। मैकेंजी आर्ट गैलरी में रेजिना विश्वविद्यालय के संग्रह से अन्नपूर्णा की प्रतिमा को अंतरिम राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के उप-कुलपति थॉमस चेस, कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया के बीच 19 नवंबर को एक समारोह में दी गई।

Share:

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की नई जर्सी का हुआ अनावरण

Sat Nov 21 , 2020
सेंट जोन्स। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला से पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज ने राष्ट्रीय टीम की नई जर्सी का अनावरण किया है। टी-20 जर्सी में कंट्रास्ट मैरून स्लीव्स के साथ फ्रंट पर आई-कैचिंग, कंटेम्पररी मैरून और येलो जियोमेट्रिक पैटर्न दिया गया है। बोल्ड, जीवंत रंग और डिजाइन विश्व क्रिकेट में सबसे सफल, […]