img-fluid

Gold-Silver Price Today: सोना 3700 रुपए महंगा हुआ सोना, जानें चांदी का ताजा भाव

October 30, 2023

नई दिल्ली: जहां एक ओर एक नवंबर को भारत में करवाचौथ है वहीं दूसरी ओर अमेरिका का सेंट्रल बैंक ब्याज दरों का ऐलान करेगा. जिसमें बैंक पॉलिसी रेट को एक बार फिर से होल्ड रख सकता है. गोल्ड को लेकर माहौल पूरी तरह से पॉजिटिव बनना शुरू हो गया है. डॉलर इंडेक्स में फ्लेक्सिबिलिटी की वजह से गोल्ड के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. जहां अमेरिका के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर 2000 डॉलर प्रति ओंस के लेवल को पार कर गया है. पहीं दूसरी ओर भारत में गोल्ड के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं भारत में करवाचौथ से भारत के वायदा बाजार में कितने हो गए हैं.

गोल्ड के दाम में देखने को मिला इजाफा
सोमवार को एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर कारोबारी सत्र के दौरान 240 रुपए की तेजी के साथ 61,396 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचा. ये पांच महीने का पीक लेवल है. वैसे मौजूदा समय यानी दोपहर 1 बजकर 40 मिनट में गोल्ड के दाम मामूली गिरावट के साथ 61,134 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वैसे आज सोना 61,396 रुपए पर ओपन हुआ था. इस बीच, चांदी फ्यूचर आज कारोबारी सत्र के दौरान 751 रुपए की तेजी के साथ 72,468 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा. वैसे मौजूदा समय यानी एक बजकर 40 मिनट पर चांदी की कीमत 493 रुपए की तेजी के साथ 72,210 रुपए पर कारोबार कर रही है.


  • विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
    कॉमेक्स पर, सोना वायदा सोमवार को 12.60 डॉलर या 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 2,011.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा था. अगर बात कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड स्पॉट की कीमत की बात करें तो 1992 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी वायदा 0.388 डॉलर या 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 23.275 डॉलर पर थी. सिल्वर स्पॉट के दाम 23.07 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमत में और भी तेजी देखने को मिल सकती है.

    62 हजार के पार जाएगा गोल्ड
    पिछले तीन हफ्तों में सोने की कीमतों में तेजी आई है. इसका कारण इजराइल-हमास वॉर के कारण पैदा हुआ भू-राजनीतिक तनाव है. जिसके बाद निवेशकों गोल्ड जैसे सेफ हैवन की ओर जाने को मजबूर हुए. जानकारों की मानें तो फ्लेक्सीबल डॉलर इंडेक्स के बावजूद कीमतें अपने निचले स्तर से लगभग 8 फीसदी गई हैं. एमसीएक्स पर अगर गोल्ड 61,000 रुपये का स्तर बरकरार रखता है तो जल्द ही सोना 62,000 रुपये तक पहुंच सकता है.

    अक्टूबर में 3700 रुपए से ज्यादा का इजाफा
    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता के अनुसार, एमसीएक्स पर सोना वायदा महीने-दर-महीने आधार पर 6.48 फीसदी या 3,731 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है, जबकि 2023 में गोल्ड की कीमत में 11.48 फीसदी या 6,314 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. जहां तक चांदी वायदा की बात है, अक्टूबर में तेजी लगभग 3.58 फीसदी या 2,500 रुपये देखने को मिली है. जबकि मौजूदा साल में यह इजाफा 4.25 फीसदी या 2,947 रुपये प्रति किलोग्राम है. दिल्ली, अहमदाबाद और अन्य शहरों में फिजीकल गोल्ड की कीमत 62,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 74,500 रुपये है.

    Share:

  • नामांकन भरने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकले भाजपा प्रत्याशी | BJP candidates came out with hundreds of workers to file nomination

    Mon Oct 30 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved