उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

राज्यपाल बोले..मानवता का संदेश देने सेवाधाम आया हूँ

उज्जैन। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल कल पहली बार उज्जैन आए। उन्होंने सेवाधाम जाकर कहा कि यहां कि गतिविधियां प्रसंशनीय है। यहां मानव सेवा हो रही है। मैं भी यहां मानवता का संदेश देने आया हूं।
प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री पटेल ने सेवाधाम आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों, नि:शक्त महिलाओं एवं बालिकाओं, अनाथ बच्चों से भेंट की। उन्होंने कहा कि मैं मानव सेवा तीर्थ पहुंचा हूं और अब फिर दोबारा आऊंगा। उन्होंने आनंदीबेन पटेल द्वारा दी गई 15 लाख रुपए की सामग्री जिसमें वाशिंग मशीन, टेलीविजन, फ्रिज, माइक्रोवेव, सीलिंग फेन, बर्तन आदि सेवाधाम आश्रम को भेट किए। साथ ही आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों को देखा तथा उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए फिर जल्दी ही सेवाधाम आने का वादा किया। सेवाधाम आश्रम के संचालक सुधीरभाई गोयल ने बताया कि आश्रम में करीब 700 लोग रह रहे हैं, जिनकी देखभाल उनके द्वारा की जाती है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सेवाधाम आश्रम की व्यवस्था एवं आश्रम द्वारा नि:शक्त महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की की जा रही सेवा देखकर उनका मन प्रशंसा से भर गया है। उनका मन आश्रम आकर गदगद हो उठा है। राज्यपाल ने कहा कि यहां कुछ बच्चे देख नहीं सकते हैं, बोल नहीं सकते हैं और सुन नहीं सकते हैं। बढ़ी संख्या में अन्य दिव्यांगजन भी हैं। राज्यपाल के सेवाधाम आगमन के अवसर पर अध्यक्ष सेवाधाम विकास परिषद विनोद अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, श्रीमती कान्ता गोयल, डॉ. सचिन गोयल, डॉ. अनिल भण्डारी, जयंतीभाई, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल सहित सेवाधाम आश्रम के पदाधिकारीगण, स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

नागदा में बच्चे की हत्या

Sun Jul 11 , 2021
मामूली लेनदेन के चलते गई जान-आज होगा खुलासा नागदा। नागदा में एक छोटी उम्र के लड़के की हत्या के मामला होने से सनसनी फैल गई है और पुलिस जाँच में जुट गई है, उसकी लाश बरामद की गई है। शुक्रवार शाम कराटे क्लास गया नाबालिग घर नहीं पहुंचा और दूसरे दिन शाम 17 वर्षीय इस […]