इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर में बेमौसम बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, देखें वीडियो

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम इंदौर (Indore) में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बेमौसम बारिश (unseasonal rain) के साथ ओले भी जमकर गिरे। AB रोड धामनोद के पास भेरुघाट में ओले गिरने का नजारा ऐसा था मानो भेरूघाट (Bherughat) शिमला बन गया हो। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे ओले गिरने का नजारा देखा जा रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

वहीं मंदसौर, आगर-मालवा और पन्ना में भी ओले गिरे हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होने से कई इलाकों में ओलावृष्टि हो रही है। दो से तीन दिन तक बेमौसम बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में मौसम बदलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश और ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की घटनाएं देखी गई।


मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर व चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, उज्जैन, सागर, इंदौर तथा ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, रीवा व भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। इसकी वजह से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। किसानों में काफी ज्यादा परेशानी है।

Share:

Next Post

राम राज्य दुनिया की सभी राजव्यवस्था का आदर्श

Sun Mar 19 , 2023
– हृदयरायण दीक्षित श्रीराम मंगल भवन हैं। वो अमंगलहारी हैं। वे भारत के मन में रमते हैं। मिले तो राम राम, अलग हुए तो राम राम। राम का नाम हम सब बचपन से सुनते आए हैं। वे धैर्य हैं। सक्रियता हैं। परम शक्तिशाली हैं। भाव श्रद्धा में वे ईश्वर हैं। राम तमाम असंभवों का संगम […]