भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हजयात्रा 2022: आधे लोगों के हाथ निराशा लगी

  • महज 17 सौ लोगों को मिली हज पर जाने की इजाजत

भोपाल। हजयात्रा 2022 के आवेदन करने वाले आधे लोगों के हाथ निराशा लगी है। प्रदेश को कटौती के साथ मिले कोटे के चलते यहां महज 1700 आवेदकों को हज पर जाने की इजाजत मिल पाई है। जबकि प्रदेश से हज आवेदन करने वालों की संख्या 3600 से ज्यादा थी। शनिवार को राजधानी भोपाल में लॉटरी द्वारा तय किए गए नामों के बाद बचे लोगों के नाम प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। अन्य प्रदेशों से बचा हुआ कोटा मिलने पर वेटिंग लिस्ट के इन नामों को हज के लिए भेजा जा सकता है।



हज 2022 में शामिल होने वाले हाजियों के नाम तय करने के लिए शनिवार को लॉटरी निकाली गई। प्रदेश को मिले 1780 सीटों के कोटे के लिए करीब 3400 आवेदनों में से नाम निकालने के लिए ये कुरा किया गया था। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई से की गई इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण कंप्यूटर के माध्यम से भोपाल में भी देखा गया। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, नायब शहर काजी सैयद बाबर अली, मुफ्ती अली कदर और अन्य उलेमाओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में हज आवेदक भी मौजूद थे। हज कुरा में नाम आ जाने पर कई लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जबकि कई लोगों को अगली बार के लिए सब्र करना पड़ गया। देवास निवासी संजीद कु रैशी बताते हैं कि उन्होंने पहली बार आवेदन किया था और उन्हें हज पर जाने का मौका मिल गया। पिछले तीन साल से लगातार हज यात्रा पर जाने की कोशिश कर रहे भोपाल निवासी रफ ीक अहमद को इस बार भी मायूसी हाथ आई। उन्होंने कहा कि जब अल्लाह का बुलावा होगा तो जाने में देर नहीं लगेगी। प्रदेश को मिले 1780 सीटों के कोटे में से जिलावार बंटवारा किया गया है। इस लिहाज से भोपाल को 218 सीटों का कोटा मिला है। इसके अलावा भोपाल रियासत में शामिल रायसेन और सीहोर जिले के लिए करीब 100 सीटें अलग से आवंटित की गई हैं।

Share:

Next Post

बाजार भाव से होगी खरगौन दंगों के नुकसान की भरपाई

Sun May 1 , 2022
मप्र में लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसान की वसूली नियम के तहत पहली कार्रवाई होगी भोपाल। राज्य सरकार ने दंगों, प्रदर्शन या अन्य घटनाओं में सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मप्र लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली […]