विदेश

पहली बार सामने आया हक्कानी, महिलाओं के कामकाज और लड़कियों के स्कूल जाने पर कही यह बात


काबुल। अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान के गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने शनिवार को पुलिस प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग पूरी होने पर आयोजित समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उसने कहा कि अफगानिस्तान में गलत व्यवहार और दुर्व्यवहार के आरोपी पुलिसवालों को सजा दी जाएगी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद ट्रेनिंग पूरी करने वाला यह पहला बैच है। समारोह के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुरुषों और महिलाओं को प्रमाण-पत्र दिए गए।

तालिबान सरकार ने पहली बार अपने आधिकारिक चैनलों पर हक्कानी की ऐसी फोटो दिखाई गई है, जिसमें उसका चेहरा साफ दिखाई पड़ रहा है। इससे पहले अक्टूबर में भी उसकी एक तस्वीर जारी की गई थी, लेकिन उसमें उसका चेहरा छिपा दिया गया था। गौरतलब है कि तालिबान के टॉप कमांडर सिराजुद्दीन हक्कानी पर अमेरिका ने एक करोड़ डालर का इनाम घोषित कर रखा है।


अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम में पहली बार गृहमंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार हक्कानी ने मीडिया से बात की। उसने कहा कि अफगानी नागरिकों से अपराध करने वाले पुलिसकर्मियों को दंड देने की कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान उसने यह भी स्वीकारा कि जब तालिबानी लड़ाकों को पुलिस के काम में लगाया गया था तो उन्होंने नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया था। उसने आगे कहा कि अब उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान सरकार में लड़कियों और महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भी हक्कानी ने बयान दिया। उसने कहा कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान की महिलाएं काम पर और लड़कियां स्कूल जा सकेंगी। उसने कहा कि इस कार्यक्रम में महिला वर्ग भी मौजूद हैं। उन्हें भी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है और जल्द ही उनकी तैनाती भी कर दी जाएगी। इस दौरान उसने दोहा में हुए शांति समझौते के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह इस समझौते का पालन करेगा। तालिबान सरकार के खतरे के रूप में देखा जाना बंद किया जाना चाहिए।

Share:

Next Post

यूक्रेन संकट के बीच इस्राइल के PM नफ्ताली बेनेट ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, युद्ध को लेकर हुई चर्चा

Sun Mar 6 , 2022
यरुशलम। रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमले के अबतक 10 दिन हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच दो दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन वार्ता का परिणाम बेनतीजा रहा है। इसी बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की। […]