
नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बीच एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) लगाए जाने की बात कही जा रही है. कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर (Second Wave) में जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उस पर हमारी नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारों को लगता कि लॉकडाउन ही कोरोना की चेन तोड़ने का एकमात्र विकल्प है तो वह लॉकडाउन पर विचार कर सकते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved