जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

रिसोर्ट में हुआ था एक बड़ी राजनीतिक हस्ती का Honey Trap

  • अग्निबाण के स्टिंग आपरेशन में पूर्व कर्मचारी ने खोले मेखला रिसोर्ट के काले कारनामों के राज
  • जघन्य हत्या के बाद कब चलेगा रिसोर्ट पर प्रशासन का बुलडोजर!!!
  • बताया कैसे मेखला रिसोर्ट में जिस्मफरोशी से लेकर चरस, गांजे और शराब की होती थी पार्टीयां, कौन है रिसोर्ट का असल मालिक?

सृजन शुक्ला
जबलपुर। मेखला रिसोर्ट में क्या-क्या होता था, वह सब एक-एक कर सामने आ रहा है। अब यहां काम कर चुके एक पूर्व कर्मचारी का विडियो अग्निबाण को प्राप्त हुआ है अग्निबाण के स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व कर्मचारी ने इस रिसोर्ट के कई राज खोले हैं। बताया है कि उन्होंने काम इसीलिए छोड़ा था कि रिसोर्ट में बहुत गंदे काम होते थे। रिसोर्ट में जिस्मफरोशी से लेकर चरस, गांजे और शराब की पार्टियां होती थीं। हर तरह का नशा वहां पर मिलता था। बड़े-बड़े सरकारी कर्मचारी व पुलिस अधिकारी के लोग यहां आकर पार्टियां करते थे, जिन्हें शराब के साथ-साथ शबाब भी परोसा जाता था। यह रिसोर्ट विभिन्न प्रकार के शासकीय कर्मचारियों की ऐशगाह का अड्डा है। शहर में ही पदस्थ पुलिस कर्मचारियों का इस रिसोर्ट में शेयर है अर्थात मैखला रिसोर्ट के असली मालिक पुलिस महकमे पदस्थ कुछ पुलिस वाले हैं, जो रात होते ही इस रिसोर्ट पर पार्टी करते देखे जाते हैं।

लड़कियों को चुप रहने की हिदायत
रिसोर्ट अय्याशी का अ़ड्डा बना हुआ है। वहां लड़कियां लाई जाती थीं लेकिन जो भी रिसेप्शन में होता है, उसे लड़कियों की एंट्री रजिस्टर में करने से मना कर दिया जाता था। रिसोर्ट के मालिक महिला कर्मचारियों पर भी गंदी नजर रखते थे। रिसोर्ट में वीआईपी गेस्ट आते थे, जिनके लिए लड़कियां लाई जाती थी। उन लड़कियों को चुप रहने की हिदायत भी दी जाती थी। युवक का कहना है कि बहुत से सरकारी अधिकारी यहां लड़ किया लेकर आते थे।


शहर के बड़े नेता का हुआ था हनी ट्रैप
स्टिंग वीडियो का अगला पार्ट कल के अंक में प्रकाशित किया जाएगा जिसमें कि कर्मचारी इस बात का खुलासा किया जाएगा कि इस रिसोर्ट में शहर के बड़े नेता का हनी ट्रैप कांड हुआ था हनीट्रैप की जो मुख्य गैंग यहां पर कौन-कौन से काले कारनामे करके बड़े-बड़े व्यापारियों व अधिकारियों से पैसे वसूल चुकी है इस बात का भी खुलासा होगा। अंतत: इस बात को भी पाठकों के समक्ष लाया जाएगा कि कौन-कौन से सरकारी पुलिस इस रिसोर्ट के असल मालिक है.

परेशान होकर छोड़ी नौकरी
अग्निबाण के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पूर्व कर्मचारी ने बताया कि वहां पर हो रहे कामों से वह बहुत परेशान हो गए थे। आए दिन नशे की पार्टियां होती थीं। लड़कियां लाई जाती थीं। इनकी कोई एंट्री ऑफिस में नहीं की जाती थी।बाहर से आने वाले लोग वहां पर अजीब तरह की मांग करते थे। यह पूरा माहौल देखकर उन्होंने नौकरी छोडऩे का मन बना लिया। कुछ दिन काम करने के बाद वह वापस अपने घर चला गया।

Share:

Next Post

भैरव अष्टमी पर कालभैरव में दो दिनी जन्मोत्सव 16 नवंबर से...सवारी निकलेगी

Mon Nov 14 , 2022
4 क्विंटल फूलों से सजेगा गर्भगृह-ट्रेजरी से लाकर किया जाएगा स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार-56 भोग लगेंगे उज्जैन। भैरव अष्टमी पर्व के अवसर पर काल भैरव मंदिर में 16 व 17 नवंबर को 2 दिनी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा विक्रांत भैरव और अन्य भैरव मंदिरों में भी आयोजन होंगेे। कालभैरव मंदिर को इस अवसर पर […]