इंदौर न्यूज़ (Indore News)

दोस्तों के साथ निकला होटल कर्मचारी सडक़ पर बेसुध मिला, मौत

इंदौर। दोस्तों के साथ निकला एक होटल कर्मचारी सडक़ हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ यह किसी को नहीं पता। पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मूसाखेड़ी का रहने वाला 30 साल का अर्जुन पिता राजेश मोहे डेली कॉलेज के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पास में उसकी बाइक भी पड़ी थी। उसे राहगीरों ने देखा तो इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसके परिजनों को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी तो वे भी वहां पहुंचे। अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक होटल में काम करता था। रविवार को वह होटल नहीं गया था। दोस्तों के साथ शाम को घर से निकला था। दोस्त ही बता पाएंगे कि हादसा कैसे हुआ। अर्जुन की शादी नहीं हुई थी। उसके परिवार में एक बड़ा भाई और माता-पिता हैं। उसका परिवार मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है।

Share:

Next Post

बाहर से आकर वारदात करने वाली 25 गैंग पुलिस की गिरफ्त में

Mon Jan 15 , 2024
शहर में हो रहे अपराधों में 40 प्रतिशत के पीछे यही गिरोह इन्दौर। शहर में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में बढ़ रहे अपराधों में 40 प्रतिशत बाहरी गिरोह करते हैं। पिछले साल पुलिस ने ऐसे ही 25 बाहरी गिरोह को पकड़ा है, जो इस बात का प्रमाण है कि बाहरी गिरोह शहर […]