
प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के आसपुर देवसरा क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हॉल्ट स्थित रेलवे फाटक बंद होने पर चालक ट्रक (truck) लेकर रेलवे ट्रैक (railway track) पर चला गया। करीब दो किमी (two kilometers) तक वह सुल्तानपुर-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रक लेकर दौड़ता रहा। गिट्टियों में ट्रक फंसने (stuck) पर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इससे चार घंटे रेल मार्ग बाधित रहा।
सूचना पर पहुंची आरपीएफ सुल्तानपुर ने जेसीबी की मदद से ट्रैक से ट्रक को बाहर निकलवाया। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। इस दौरान तीन ट्रेनें अन्य रेलवे स्टेशनों पर रोकी गईं।
सोमवार सुबह 6.45 बजे नीमा गोपालपुर हॉट के बगल बना क्रॉसिंग का गेट बंद था। इसी बीच ढकवा-पट्टी मार्ग पर एक ट्रक चालक तेज रफ्तार से नीमा गोपालपुर हॉट के समीप पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कुछ लोग ट्रक का पीछा कर रहे थे। चालक भागने के चक्कर में ट्रक लेकर बीच ट्रैक पर चला गया। करीब दो किमी तक वह तेज रफ्तार में रेलवे ट्रैक पर ट्रक दौड़ाता रहा।
गिट्टियों में ट्रक फंसने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। नीमा गोपालपुर हॉट के गेटमैन विजेंद्र पटेल ने घटना की जानकारी तत्काल कोइरीपुर एसएम को दी। उन्होंने कंट्रोल को बताया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार ने जेसीबी से ट्रैक पर फंसे ट्रक को हटवाया।
इस दौरान तीन ट्रेनों के आवागमन में चार घंटे का विलंब हुआ। कोइरीपुर स्टेशन मास्टर रोहित यादव ने बताया कि सुल्तानपुर की आरपीएफ ने कार्रवाई की है। ट्रैक से ट्रक को जेसीबी की मदद से निकालकर उसे सुल्तानपुर लेकर चली गई। जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved