भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

तलाकशुदा महिला से मदद के नाम पर युवक ने बढ़ाई नजदीकी…और किया रेप

  • शादी का झांसा देकर सात महीने तक आरोपी करता रहा महिला के साथ ज्यादती

भोपाल। पति से तलाक होने के बाद महिला एक युवक के संपर्क में आई। इस युवक ने पहले तो छोटे-बड़े कामों में मदद कर नजदीकी बढ़ाई और बाद में शादी का झांसा देते हुए उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब सात महीने तक महिला को शोषण करने के बाद जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय महिला बागसेवनिया इलाके में रहती है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है इसलिए अब वह अपनी बेटी के साथ अकेले रहती है।


तलाक के बाद वह फैज अली नाम के युवक के संपर्क में आई। कुछ ही दिनों के भीतर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। महिला को जब कोई मदद की जरूरत होती तो फैज उसकी मदद कर देता था। इस तरह जल्द ही दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो गए। इसी दौरान दौरान फैज ने महिला से कहा कि वह उससे शादी कर लेगा तथा उसकी बच्ची को भी पालेगा। महिला ने फैज की बात पर भरोसा कर लिया। नवंबर 2021 में एक दिन फैज महिला को लेकर अशोका गार्डन इलाके के एक होटल में गया। यहां पर उसने जल्द ही शादी करने का झांसा देते हुए महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। जल्द ही शादी करने का झांसा देते हुए वह अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर महिला के साथ ज्यादती करता रहा। पिछले दिनों महिला को पता चला कि फैज उसे छोड़कर किसी और लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। उसने फैज को मनाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माना तो महिला ने मामले की शिकायत बागसेवनिया थाने में कर दी। चूंकि ज्यादती की धटना पहली बार अशोका गार्डन थानाक्षेत्र के होटल में हुई थी इसलिए बागसेवनिया पुलिस ने प्रकरण को अशोका गार्डन थाने भेज दिया। अशोका गार्डन पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी फैज की तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि फैज करोंद इलाके में रहता है लेकिन फिलहाल वह अपने घर से गायब है।

Share:

Next Post

प्रदेश में 72 फीसदी बच्चे एनिमिक, लड़कियां दोगुनी

Thu May 12 , 2022
आंगनबाडिय़ों में होगा हीमोग्लोबिन टेस्ट भोपाल। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की पांचवी रिपोर्ट के अनुसार मप्र में पांच साल तक के 72 फीसदी बच्चे खून की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं 15 से 19 साल की 58 फीसदी टीनएजर्स (लड़कियां) और 30 फीसदी टीनएजर्स (लड़के) एनीमिया से ग्रस्त हैं। बच्चों में बढ़ती खून की […]