विदेश

इस देश में कर्ज वसूलने के लिए Underwear तक हो रहे नीलाम

कई देशों में आपने देखा होगा कि सरकार कर्ज वसूलने के लिए कई तरह के नियम अपनाती है। यहां तक जनता के लिए काफी कठोर कानून (Strict Laws) तक बनाए जाते हैं। कानून का पालन न करने वालों के खिलाफ सरकार (Government) सख्त एक्शन लेती है। कर्ज (Loan) लेने के बाद चुकाने न वालों को तो आप भी नहीं छोड़ते होंगे, फिर भला सरकार उन्हें क्यों रियायत दे, लेकिन यूक्रेन की सरकार (Ukraine Government) ने ऐसे लोगों को मजा चखाने के लिए बड़े सॉलिड नियम बनाए हैं। कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के दौरान यहां की आर्थिक स्थिति (Economy) काफी डगमगा गई है।

सुनने में आ रहा है कि यूक्रेन की सेंट्रल सिटी Kryvyi Rih में जस्टिस मिनिस्ट्री वेबसाइट (Justice Ministry Website) पर अजीबोगरीब नीलामी (Weird Auction) का एक इश्तेहार दिया गया है। इसमें एक अंडरवियर की नीलामी (Underwear Auction) की सूचना दी गई है। यह अंडरवियर सरकार से लिया गया कर्ज न चुकाने वाले शख्स की है। इसे मात्र 19.4 Hryvnia यानी 50 रुपये मे नीलाम (Auction) किया जा रहा है।

यूक्रेन (Ukraine) में 2015 में Setam नामक प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके तहत अभी तक 365 मिलियन यूरो (Euro) की प्रॉपर्टी बेची जा चुकी है। इसमें उन लोगों का सामान बेचा जाता है, जो सरकार का कर्ज चुका पाने में असमर्थ होते हैं। कई बार डिफॉल्टर (Defaulter) का सामान अनाथालयों, वृद्धाश्रमों और स्कूलों तक में दान दे दिया जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार देश के डिफॉल्टर्स की भेड़ें और गाय भी नीलाम कर रही है। कोरोना काल (Coronavirus) में यूक्रेन में कर्ज लेने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। ये लोग अपना कर्ज चुका पाने में फिलहाल असमर्थ हैं। साल 2020 में एक उम्रदराज महिला के 2 कुत्तों को नीलाम कर देने का इश्तेहार दिया गया था।

Share:

Next Post

Earth से 897 प्रकाश वर्ष दूर मिला Scientists को एक दुर्लभ ग्रह मंडल, जानें इसके बारे में

Thu Feb 18 , 2021
कोपेनहेगन । पृथ्वी से 897 प्रकाश वर्ष दूर (897 light years away from Earth) वैज्ञानिकों (Scientists) ने एक दुर्लभ ग्रह मंडल (Rare planetary system) की खोज की है। तीन तारों और दो ग्रहों वाला यह ग्रहमंडल दुर्लभ इसलिए है क्योंकि इसमें तारे और गृह विपरीत दिशा में घूमते हैं। आरहूस विश्वविद्यालय (Aarhus University) के वैज्ञानिक […]