भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

धूप में बढ़ी तल्खी, रात में रहेगी गुलाबी ठंड

  • प्रति-चक्रवात के चलते हवा का रुख उत्तर-पूर्वी होने का असर

भोपाल। मकर संक्रांति पर गुरुवार को सूर्य नारायण उत्तरायण हो चुके हैं। आसमान पूरी तरह साफ है। एक प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। इस कारण आज राजधानी में धूप में तल्ख बढ़ी है। इससे तापमान में बढ़ात्तरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी हवाओं का दखल बढऩे से अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। दो दिन बाद धूप में तल्खी बढऩे लगेगी। साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से गुलाबी ठंड बरकरार रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि हवा का रुख उत्तरी बना रहने से पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला चल रहा था। इससे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई थी। विशेषकर उत्तरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिले शीतलहर की चपेट में आ गए थे। बुधवार रात से हवा का रुख उत्तर-पूर्वी होने लगा है। हवा की रफ्तार भी दस किलोमीटर प्रति घंटा है। इस वजह से गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उधर आसमान साफ रहने और वातावरण में नमी काफी कम हो जाने से वातावरण में प्रदूषण भी नहीं है। इस वजह से सूर्य की किरणें भी सीधी जमीन पर आ रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में अधिक वृद्धि होने लगी है। चक्रवर्ती के मुताबिक अभी दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी।

क्यों बदला हवा का रुख
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में तेलंगाना पर एक प्रति-चक्रवात बन गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से हवा का रुख उत्तरी से उत्तर-पूर्वी हो गया है। उत्तर भारत में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन वर्तमान में मध्य प्रदेश में बीच-बीच में उत्तरी के बजाय पूर्वी हवाएं चलने लगती हैं। इस वजह से तापमान बढऩे लगा है। शुक्ला के मुताबिक दो दिन बाद धूप में तल्खी महसूस होने लगेगी। रात में भी ठंड कम होने लगेगी।

Share:

Next Post

कोरोना मरीज़ो में दो विचित्र मामलो के मिलने से बढ़ी चिंता, जानिए क्या है ये?

Fri Jan 15 , 2021
जयपुर। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के शरीर में अलग-अलग प्रकार के लक्षण और दुर्लभ समस्याएं देखने को मिल रही हैं। कोरोना ने शरीर के किसी भी अंग को नहीं छोड़ा है। चाहे वह दिल हो या दिमाग, लिवर हो अंडकोष। अब कोरोना की वजह से सबसे दुर्लभ मामला जयपुर से सामने आया […]