img-fluid

इंदौर: बर्थडे पार्टी में रौब जमाने की तैयारी, 4 बदमाश गिरफ्तार; 5 अवैध हथियार और कारतूस बरामद

August 11, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है बर्थडे पार्टी के दौरान रौब जमाने के लिए अवैध हथियार खरीदकर लाने वाले चार बदमाशों को राऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों की कीमत करीब एक लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि पार्टी में हथियारों का प्रदर्शन करने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।


  • दरअसल राऊ थाना पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैट रोड स्थित नखराली ढाणी गेट के आगे सुनसान गली में अंधेरे की आड़ में चार युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही चारों भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्ण कौशल, रितेश उर्फ पारा पवार, प्रेम तायड़े और सुमित उर्फ रोनी प्रजापत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर स्कूटर की सीट के नीचे छिपाकर रखी चार देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। अब हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    Share:

  • 150 लोगों को काटने वाला कुत्ता बना पुलिस के लिए चुनौती

    Tue Aug 11 , 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र के पांच शहरों से सामने आई घटनाएं इंसानों और आवारा कुत्तों के बीच बढ़ते संघर्ष की गंभीर कहानी बयां कर रही हैं. ये कुत्तों के काटने और हमले की पिछले 8 दिनों की घटनाएं हैं, जिसमें कल्याण, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर में कुत्तों के हमले की घटना पिछले तीन दिन में हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved