इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर महिला कांग्रेस को जल्द मिलेगी नई अध्यक्ष

इंदौर। इंदौर महिला कांग्रेस को लेकर जल्द ही फैसला होने वाला है। अर्चना जायसवाल द्वारा बनाई गई महिला अध्यक्षों को हटाने के बाद कई नेत्रियां शहर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं और सबके अपने दावे हैं। इनमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल समर्थक जया तिवारी का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है।

अर्चना जायसवाल द्वारा की गई मनमानी नियुक्तियों को लेकर भोपाल और दिल्ली तक शिकायत होने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और इस पद पर दिग्गी समर्थक विभा पटेल की नियुक्ति कर दी गई थी। इसके बाद उनकी कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई और शहर अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति को भी अवैध घोषित कर दिया गया।

अर्चना ने इंदौर शहर में एक नया प्रयोग करते हुए साधना भंडारी और जया तिवारी को अध्यक्ष बनाया था, लेकिन इसका भी विरोध हुआ। कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब फिर से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाना है। इंदौर से साधना भंडारी, जया तिवारी के अलावा पूर्व अध्यक्ष शशि यादव, रीटा डांगरे, शशि हाड़ा जैसी नेत्रियां अध्यक्ष पद पर दावा कर रही हैं।


तिवारी चूंकि बाकलीवाल समर्थक हैं और भाजपा से उन्हें कांग्रेस में लाने में उनकी ही मुख्य भूमिका रही है तो वे चाहते हैं कि तिवारी ही अध्यक्ष बनें। पिछले दिनों जब दिग्गी इंदौर आए थे, तब तिवारी को उन्होंने उनसे मिलवाया भी था। चंूकि प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल दिग्गी गुट से हैं, इसलिए भी माना जा रहा है कि तिवारी के बारे में फैसला ले लिया जाएगा।

ग्रामीण में रीना बौरासी हो सकती हैं अध्यक्ष
ग्रामीण क्षेत्र में रीना बौरासी को अर्चना जायसवाल ने अध्यक्ष नियुक्त किया था। रीना प्रेमचंद गुड्डू की बेटी है। माना जा रहा है कि एक बार फिर गुड्डू अपनी बेटी को अध्यक्ष बनवाकर ला सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में कोई बड़ा नाम भी नहीं है। वैसे रीना का टारगेट सांवेर विधानसभा है।

Share:

Next Post

इस बार मासिक शिवरात्रि पर बन रहा खास संयोग, जानें किस मुहूर्त में पूजा करना होगा शुभ

Tue Mar 29 , 2022
नई दिल्ली। मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri ) शिव भक्तों के लिए बेहद खास होती है। चैत्र मास में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि की विशेष मान्यता है। शास्त्रों में चैत्र मास का विशेष महत्व होता है। इस महीने कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। जानें चैत्र मास की मासिक शिवरात्रि पर बनने वाले शुभ योग व शुभ […]