जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इस बार मासिक शिवरात्रि पर बन रहा खास संयोग, जानें किस मुहूर्त में पूजा करना होगा शुभ

नई दिल्ली। मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri ) शिव भक्तों के लिए बेहद खास होती है। चैत्र मास में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि की विशेष मान्यता है। शास्त्रों में चैत्र मास का विशेष महत्व होता है। इस महीने कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। जानें चैत्र मास की मासिक शिवरात्रि पर बनने वाले शुभ योग व शुभ मुहूर्त-

चैत्र मासिक शिवरात्रि 2022 डेट-
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास (Chaitra month) की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 मार्च 2022, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 19 मिनट से आरंभ होगी। इसका समापन 31 मार्च 2022, दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक है। मान्यता के अनुसार, मासिक शिवरात्रि की पूजा रात के समय की जाती है।

चैत्र मासिक शिवरात्रि पर बन रहा ये शुभ योग-
मासिक शिवरात्रि 2022 शुभ मुहूर्त-
शास्त्रों के अनुसार, मासिक शिवरात्रि की पूजा रात में करना उत्तम माना जाता है। इसलिए 31 जनवरी 2022, रात 12 बजकर 02 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट के मध्य शिव पूजा का उत्तम मुहूर्त बना हुआ है।


30 मार्च 2022 का पंचांग-
हिंदू पंचांग(Hindu calendar) के अनुसार, 30 मार्च (बुधवार) को शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इस दिन शुभ योग दोपहर 01 बजे तक रहेगा। बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेगा। इस दिन दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।

मासिक शिवरात्रि 2022 पूजन मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:27 ए एम
विजय मुहूर्त – 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:25 पी एम से 06:49 पी एम
अमृत काल – 02:37 ए एम, मार्च 31 से 04:11 ए एम, मार्च 31

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

Share:

Next Post

नेहरू संग्रहालय का भी बदला नाम, अब PM म्यूजियम के तौर पर होगी पहचान; प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

Tue Mar 29 , 2022
नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इसे पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा। यहां देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेदकर जयंती यानी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने आज भारतीय […]