img-fluid

इंदौर: अक्षय तृतीया पर गैस टंकियों के लिए मारामारी

April 16, 2026

टंकियों के लिए विधायकों और नेताओं की सिफारिश,  आ गया डीजल का भी स्टोव

इंदौर। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर होने वाली शादियों (Weddings) के लिए इस बार गैस टंकी (Gas Cylinders) की मारामारी नजर आ रही है। गैस टंकी के संकट के चलते अब उनको लेने की सिफारिश विधायक (MLA) और भाजपा (BJP) नेताओं से करवाई जा रही है, वहीं बड़े सामाजिक संगठन के सामूहिक विवाह में डीजल और लकड़ी की भट्टी पर खाना बनाए जाने की तैयारी की गई है।



  • वर्तमान में घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालत यह है कि बुकिंग के 10 से 15 दिन बाद सिलेंडर दिए जा रहे हैं, वहीं कमर्शियल सिलेंडर का टोटा भी पड़ा हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिमांड के चलते गैस एजेंसी बराबर संख्या में सिलेंडर उपलब्ध नहीं कर पा रही है, जिससे आने वाले अक्षय तृतीया पर विवाह में खाना बनाने का संकट आन पड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक हजारों की संख्या में इस बार अक्षया तृतीया पर सामूहिक विवाह होंगे, जिसमें भोजन बनाने के लिए गैस टंकी की आवश्यकता लगती है। औसतन एक परिवार को 5 से 10 टंकियां लगती हैं। शादी में इनकी संख्या दोगुना हो जाती है। हालात यह है कि टंकी नहीं मिल पा रही है और ना ही कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं, जिसके चलते विवाह वाले परिवार परेशान हो रहे हैं। कई लोग अपनी पहुंच के चलते सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। कोई विधायक तो कोई भाजपा के नेताओं से सिफारिश लगवाकर टंकी लेने के लिए दबाव बना रहा है तो कोइ्र्र डीजल और लकड़ी की भट्टी पर खाना बनाने की तैयारी कर रहा है। जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं, क्योंकि उनके पास भी बार-बार सिलेंडर की डिमांड आ रही है।

    Share:

  • इंदौर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल और आंगनवाड़ी के समय में किया बदलाव

    Thu Apr 16 , 2026
    इंदौर। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी (Heat) को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों (School Children) को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर (Collector) शिवम वर्मा ने स्कूलों और आंगनबाड़ियों (Anganwadis) के समय (Time) में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के तहत अब जिले में कोई भी स्कूल दोपहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved