img-fluid

इंदौर-शारजाह फ्लाइट फिर टली, 30 अप्रैल तक निरस्त

April 16, 2026

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी वेबसाइट पर 1 मई से शुरू की बुकिंग

इंदौर। इंदौर से शारजाह (Indore-Sharjah) के बीच संचालित होने वाली प्रदेश की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International Flight) को लेकर फिर इंतजार बढ़ गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने इस फ्लाइट ( Flight) को 19 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 1 मई से बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस तारीख पर भी संशय बना हुआ है।



  • दरअसल, 28 फरवरी से ही पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर इस रूट पर साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा और एयरस्पेस से जुड़ी चिंताओं के साथ-साथ यात्रियों की संख्या में भी गिरावट आई है, जिसके चलते एयरलाइन बार-बार फ्लाइट शुरू करने की तारीख आगे बढ़ा रही है। पहले यह फ्लाइट रोजाना संचालित होती थी, लेकिन हाल ही में इसे सप्ताह में चार दिन रवि, सोम, बुध और शुक्रवार को चलाने की योजना बनाई गई थी। इसके बावजूद अपेक्षित बुकिंग नहीं मिलने से संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।

    युद्ध के हालात और गर्मी से मांग कमजोर
    ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया का कहना है कि गर्मियों के दौरान यूएई जाने वाले यात्रियों की संख्या आमतौर पर कम रहती है, और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात ने इस मांग को और कमजोर कर दिया है। ऐसे में एयरलाइन के लिए कम यात्रियों के साथ उड़ान शुरू करना मुश्किल है। यही वजह है कि 1 मई से बुकिंग खुलने के बावजूद यह तय नहीं माना जा रहा कि फ्लाइट उस दिन से भी शुरू हो पाएगी या नहीं। इस तरह अब इंदौर-शारजाह फ्लाइट की वापसी अब केवल तारीख का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय हालात और यात्री मांग पर निर्भर हो गई है। उल्लेखनीय है कि विगत कई महीनों से उड़ानें या तो लेट हो रही है या निरस्त, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई महत्वपूर्ण समय एयरपोर्ट पर ही काटना पड़ता है।

    Share:

  • इंदौर: ऐसे खाली होता है निगम का खजाना... तीसरी बार तोडक़र बनाया सुविधाघर

    Thu Apr 16 , 2026
    सडक़ के लिए तीन बार तोड़ा जा चुका है मच्छी बाजार का सुविधाघर, पहले भी हो चुके हैं कई जगह ऐसे प्रयोग इंदौर। मच्छी बाजार में बरसों पुराना सुविधाघर था, जिसे तोडक़र बनाया गया और फिर सडक़ के कारण दो बार और वहां सुविधाघर तोड़ दिया गया। अब उसे तीसरी बार फिर बनाने का काम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved