बड़ी खबर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों असम में है। इस यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है। वहीं सोमवार को राज्य के सुनीतपुर जिला के जुमुगुरीहाट कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि हमलवार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए
इस हमले की एक वीडियो साझा करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में मेरे वाहन पर अनियंत्रित भाजपा की भीड़ ने हमला कर दिया। उन्होंने विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और नारे लगाये। लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को हाथ हिलाया और तेजी से आगे बढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला राज्य के सीएम ने कराया था लेकिन इससे हम डरे नहीं हैं। हम संघर्ष करते रहेंगे।


इस हमले के बाद हमने पुलिस को सूचित किया
वहीं कांग्रेस पार्टी की संचार समिति की सदस्य महिमा सिंह ने बताया कि इस हमले के बाद हमने पुलिस को सूचित किया। हमलावरों ने जयराम रमेश के अलावा कुछ मीडियाकर्मियों से भी हाथापाई की। हमलावरों ने गाड़ी पर लगे स्टीकर फाड़ दिए और बीजेपी का झंडा लगाना एकी कोशिश भी की। जिससे गाड़ी का पिछला शीशा लगभग टूट गया।

व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यात्रा को कवर करने वाले एक व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए। पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि इलाके में बीजेपी का एक कार्यक्रम हो रहा था और मीडियाकर्मी उसे देखने के लिए गाड़ी से उतरे थे। जिसके बाद भीड़ ने हमला कर दिया। उस समय स्थिति बेहद ही डराने वाली हो गई थी।

Share:

Next Post

अभेद्य किले में तब्दील हुई अयोध्या, कैसे मिलेगी एंट्री; क्या बरतें सावधानी? जानें सबकुछ

Sun Jan 21 , 2024
नई दिल्ली: अयोध्या नगरी सज-धजकर तैयार है और सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अयोध्या अभेद्य किले में तब्दील हो गई है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की पुख्ता व्यववस्था की गई है। रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही समय बचे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 […]