चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश राजनीति

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- कमलनाथ ने लिए है टिकट के पैसे

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के उमीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर के बाहर आत्मदाह करने वाले कार्यकर्ताओ को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे जो जानकारी मिली है कमलनाथ ने टिकट के पैसे लिए है।


जानकारी के लिए आपको बता दें कि, बड़नगर में कांग्रेस नेता मुरली मोरवाल के टिकट काटे जाने और उनके समर्थकों द्वारा कमलनाथ के बंगले के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया गया था। इसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही कहा के हमने दो दो तीन तीन चार चार करोड़ रु खर्च किये है। पार्टी में दिए कितनो को टिकट नहीं मिला है। यदि कांग्रेस के नेता ही ऐसा काम करेंगे मैं समझता हूं कांग्रेस ऐसी पार्टी है प्रदेश की जनता को समझना चाहिये।

Share:

Next Post

सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय एकता का पर्व दशहरा

Mon Oct 23 , 2023
– योगेश कुमार गोयल आश्विन शुक्ल दशमी को प्रतिवर्ष ‘विजयादशमी’ का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहा जाता है। दशहरा इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। समस्त भारत में दशहरा भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध के रूप में अर्थात् बुराई पर अच्छाई की जीत के […]