देश राजनीति

Mumbai Police ने किरीट सोमैया को किया घर में नजरबंद, BJP आक्रामक

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा (Maharashtra BJP) के उपाध्यक्ष किरीट सोमैया (Vice President Kirit Somaiya) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने रविवार को मुंलुंड स्थित उनके घर में नजरबंद कर दिया है। सोमैया ने कहा कि मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है, लेकिन वे महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्रियों के भ्रष्टाचार के मामले उजागर करते रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई का विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार विरोध किया है।


जानकारी के मुताबिक प्रदेश उपाध्यक्ष सोमैया ने राज्य के ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ पर 127 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमैया आज मुंबई से कोल्हापुर जाने वाले थे। सोमैया के इस कार्यक्रम को रोकने के लिए कोल्हापुर जिलाधिकारी ने नोटिस जारी कर उन्हें कोल्हापुर दौरा स्थगित करने के लिए कहा था। यह नोटिस लेकर मुंबई पुलिस के कर्मी रविवार दोपहर मुलुंड में किरीट सोमैया के घर पहुंचे थे। इसके बाद से सोमैया को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर सोमैया के घर पहुंच गए। दरेकर ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस के बल पर भाजपा नेताओं पर दबाव डालने का प्रयास कर रही है। दरेकर ने कहा कि सरकार को अपनी भूमिका में बदलाव करना चाहिए, वर्ना भाजपा भी आक्रामक हो सकती है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं सांसद डॉ. अमोट मिटकरी ने कहा कि इससे पहले किरीट सोमैया परभणि जिले में गए थे और उनकी गाड़ी पर स्याही फेंकी गई थी। इसी तरह सोमैया के कोल्हापुर दौरे से वहां भी स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका थी। मुंबई पुलिस अगर कोल्हापुर जाने से रोक रही है तो सोमैया को देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते पुलिस की बात मानना चाहिए। मिटकरी ने कहा कि सोमैया को जो भी आरोप लगाना है, वह लगा चुके हैं। जो भी जांच करवाना है, करवाएं, लेकिन अनायास स्टंट न करें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP में आज से खुलेंगे कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल

Mon Sep 20 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक सितंबर से कक्षा छह से 12वीं तक (class 6th to 12th) के स्कूलों का 50 फीसदी क्षमता के साथ सफल संचालन हो रहा है। अब राज्य सरकार आज सोमवार से शासकीय और अशासकीय स्कूलों में प्राथमिक यानी पहली से पाचवीं तक (primary i.e. 1st to 5th) की कक्षाएं […]