इंदौर न्यूज़ (Indore News) बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

Human Chain से बना भारत का सबसे बड़ा नक्शा, 5000 लोगों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


इंदौर। देश आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा है। इसी बीच इंदौर में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। बीते शनिवार इंदौर में मानव श्रृंखला (human chain) के जरिए भारत का भौगोलिक नक्शा बनाया गया। यह human chain जिससे भारत का नक्शा बनाया गया है वो अबतक के सबसे बड़ी human chain से बनाया गया नक्शा है।

कुल 5000 बच्चे शामिल : human chain के माध्यम से नक्शा बनाने का आयोजन एक समाज सेवी संस्थान “ज्वाला” द्वारा किया गया। इस आयोजन में 5000 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों के साथ-साथ कई और लोग भी human chain का हिस्सा बन भारत का नक्शा बनाने में अपना सहयोग दिए।


क्यों है ये नक्शा खास : “ज्वाला” की संस्थापक डॉक्टर दिव्या गुप्ता ने कहा कि human chain से हमने सिर्फ भारत के नक्शे का बाहरी हिस्सा ही नहीं बनाया है बल्कि हमने उस नक्शे में तीनों रंगों को भी दर्शाया है और अशोक चक्र भी बनाया है। डॉक्टर दिव्या ने कहा कि इससे पहले कभी भी इतना बड़ा नक्शा नहीं बना था। ऐसा करके हम लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

Share:

Next Post

मौसम में बदलाव के साथ पैर पसारने लगा डेंगू और मलेरिया

Sun Aug 14 , 2022
जबलपुर। मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढऩे लगा है। यह मच्छरों के लिए अनुकूल मौसम है। इस मौसम में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां जैसे मलेरिया-डेंगू तेजी से फैलती हैं। इनसे बचने का सबसे आसान तरीका है कि अपने आसपास मच्छरों को पनपने ही नहीं दिया जाए। मच्छर […]