इंदौर न्यूज़ (Indore News)

महिला कांग्रेस में गुटबाजी, साक्षी का विरोध करने सज्जन वर्मा के पास पहुंची नेत्रियां

सज्जन बोले-जो पार्टी को करना था वो कर दिया, अब सब मिलजुलकर काम करो

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला अभी अटका पड़ा है तो महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर साक्षी शुक्ला (Sakshi Shukla on the post of Mahila Congress President) की नियुक्ति कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियों को हजम नहीं हो रही है। लगातार शुक्ला का विरोध हो रहा है। कल कांग्रेस नेत्रियां पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा (former minister sajjan singh verma) के पास पहुंच गई, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी ने जो करना था वो कर दिया है। अब सब मिलकर संगठन का काम करो।


सालभर में ही प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (State President Kamal Nath) ने जया तिवारी को हटाकर साक्षी शुक्ला को महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाया था। तिवारी को लेकर लगातार विरोध हो रहा था और उन्हें भाजपाई बताकर हटाने की मांग की जा रही थी। इसके बाद तिवारी को हटा दिया गया, लेकिन साक्षी का विरोध भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। साक्षी शुक्ला के विरोध में शहर कांग्रेस की कई वरिष्ठ महिला नेत्रियां खुलकर मैदान में आ गई हैं। कल किरण जिरेती, शशि यादव, मनीषा शिरढोणकर, तारा जायसवाल और अन्य महिलाओं ने सज्जनसिंह वर्मा के समक्ष भी विरोध जताया और कहा कि साक्षी जैसे नए चेहरे को अध्यक्ष बना दिया गया, जबकि महिला कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेत्रियां हैं जिन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। महिला नेत्रियों ने पिछले दिनों शहर महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में भी भाग नहीं लिया था। हालांकि वर्मा ने उनसे कहा कि अब नियुक्ति हो गई है और करीब  एक महीना हो गया है। इसलिए अब तो उन्हें बदला नहीं जा सकता। साक्षी का परिवार भी कांग्रेसी है और उनके पिता ने भी आजीवन कांग्रेस का काम किया। बेहतर हो कि हम विरोध भूलकर महिला कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें। हालांकि महिला नेत्रियां नहीं मानीं। इस पर सज्जन को कहना पड़ा कि पार्टी को जो करना था वो कर दिया है इसलिए अब विरोध ठीक नहीं। बताया जा रहा है कि महिलाएं अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के मूड में हैं।

Share:

Next Post

गेट बंद किया, बाइक का ताला तोड़ा, चालू नहीं हुई तो धका के ले गए

Sun Mar 5 , 2023
इंदौर।  शहर में वाहन चोरों (vehicle thieves) को लगता है कि पुलिस (police) का कोई भय नहीं है। जो लसूडिय़ा क्षेत्र (lasudia area) में बुलेट (bullet) चुराते कैद हुए चोरों के फुटेज (footage) से पता चलती है। वे एक बाइक (bike) से आए गेट बंद किया, ताला तोड़ा और फिर जब बाइक चालू नहीं हुई […]