उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

21 लाख दीपों की रोशनी..बनेगा प्रकाश का रेकार्ड

  • विश्व रेकार्ड बनाने की तैयारियाँ पूरी-15 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे दीप जलाने में

उज्जैन। कल महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर प्रांगण से लेकर शिप्रा तट और पूरा नगर 21 लाख मिट्टी के दीपकों की रोशनी से जगमगाएगा। इस बड़े आयोजन का विश्व रिकार्ड बनाने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। एक साथ 21 लाख दीपकों को रोशन करने के लिए विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों से जुड़े 15 हजार कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। कल 1 मार्च को शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के साथ महा शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। नगर में अब तक का यह सबसे बड़ा दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। 21 लाख दीये प्रज्जवलित करने के लक्ष्य के साथ उज्जैन में इसकी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।


गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में यह आयोजन दर्ज होगा। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव मनाने के लिए क्षिप्रा के घाटों, सभी मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और शासकीय परिसरों में दीप जलाए जाएँगे। शहर के सभी निवासी भी अपने घरों में 5-5 दीपक रोशन करेंगे। शहर के सभी देवालय, शिप्रा के घाट और बाजारों, दुकानों की साज-सज्जा के साथ यह पर्व कल शाम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्षिप्रा के तट पर 13 लाख दीपक जलाने की तैयारी कर ली गई है जो गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास है। विश्व के सबसे बड़े जीरो वेस्ट कार्यक्रम की तर्ज पर यह आयोजन होगा।

कहाँ, कितने दीपक जगमगाएँगे
महा शिवरात्रि पर आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम में महाकाल मंदिर 1 लाख 51 हजार, मगलनाथ मंदिर 11 हजार, कालभैरव मंदिर एवं घाट पर 10 हजार, गढ़कालिका मंदिर 1100, सिद्धवट मंदिर एवं घाट पर 6 हजार, हरसिद्धि मंदिर 5 हजार, टॉवर चौक 1 लाख, अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 2 लाख, इस प्रकार क्षिप्रा नदी के तट पर, सार्वजनिक स्थानों और घर-घर में जलाये जाने वाले दीपों की संख्या 21 लाख होगी।

17 हजार से ज्यादा ने कराया पंजीयन
इस कार्यक्रम में सेवा देने के लिए 13 हजार स्वयंसेवकों को क्षिप्रा घाट पर लगाया जाना है। जिसके लिए 17 हजार 593 लोग पंजीयन करा चुके हैं। इसमें कॉलेजों से 2913, निजी स्कूलों से 1210, सरकारी स्कूलों से 3090, राष्ट्रीय सेवा योजना से 1023, खेल और युवा कल्याण से 552, तीर्थ पुरोहितों, पंडितों और अखाड़ों से 513, क्षत्रिय मराठा समुदाय से 56, कायस्थ समुदाय से 285, कायस्थ समुदाय से 30 शामिल हैं। राठौर समुदाय से 95, गुजराती समुदाय से 120, सिंधी समुदाय से 100, अग्रवाल समुदाय से 173, सामाजिक संगठनों, समूहों, एनजीओ, सामाजिक कल्याण समूहों से 1027, कोचिंग संस्थानों से 1300, व्यावसायिक संगठनों से 111, राजनीतिक से 900 से पार्टियों, और पंचायत से 4000 एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयंसेवक द्वारा पंजीयन करवाया गया है।

बाबा बालकदास महाराज का जन्मोत्सव 1 मार्च से मनेगा
उज्जैन। तपस्वी संत बाबा बालकदास महाराज का 166वां जन्मोत्सव 1 से 4 मार्च तक अलखमेहरधाम उदासीन आश्रम संतनगर में मनाया जाएगा। इस दौरान सत्संग, प्रवचन प्रतिदिन सुबह 7 से 12 बजे तक व शाम 4 से 8 बजे तक होंगे। 1 मार्च को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रूद्राभिषेक पाठ होगा और आश्रम में 2100 दीपक जलाए जाएंगे। 2 मार्च को श्री अखंड पाठ साहेब आरंभ होगा।
4 मार्च को इसकी समाप्ति होगी।

Share:

Next Post

कल करीब आधा किलोमीटर पैदल चलना होगा दर्शनार्थियों को, मिनी कुंभ का नजारा होगा

Mon Feb 28 , 2022
उज्जैन। महा शिवरात्रि पर आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव के बड़े कार्यक्रम के लिए रामघाट सहित अन्य घाटों पर अभी से तैयार किए गए ब्लॉकों में दीपक जमा दिए गए हैं। इसी के साथ पुलिस ने नदी की ओर जाने वाले रास्तों को बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया है। कल महा शिवरात्रि पर्व पर होने वाला […]