चुनाव 2024 देश मध्‍यप्रदेश

मप्र विस चुनावः कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान शर्मा भाजपा में शामिल

– कांग्रेस के कई पदाधिकारी सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भोपाल (Bhopal)। कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री (State General Secretary of Congress) और होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा (Former MLA Savita Diwan Sharma) गुरुवार को भाजपा (BJP) में शामिल हो गईं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के समक्ष भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की रीति, नीति, विचारधारा और गरीब कल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सविता दीवान शर्मा को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, नर्मदापुरम जिले के पार्टी अध्यक्ष माधव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे। मंच का संचालन चुनाव प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख प्रदीप त्रिपाठी ने किया।


सविता जी की विद्वता, कृतित्व व व्यक्तिव का भाजपा को लाभ मिलेगा
कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा परिवार में दिन प्रतिदिन नया आयाम जुड़ रहा है। सविता दीवान शर्मा राजनीतिक परिवार से हैं। उनके पिताजी तीन बार विधायक रहे हैं। सविता जी जब विधायक थीं, तब मैं भी मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य रहा हूं। मैंने सविता जी को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों भूमिका में देखा है। सविता जी कांग्रेस की रीतियों और नीतियों से निराश होकर और भारतीय जनता पार्टी की रीतियों व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। वे एक अच्छी वक्ता हैं। जब वे सत्ता पक्ष में थीं तो सत्ता पक्ष की बातों को और जब विपक्ष में थीं तो विपक्ष के विषयों को बहुत अच्छे से विधानसभा में प्रस्तुत करती थीं। सविता जी अपनी विद्वता, संस्कार, व्यक्तित्व और कृतित्व से रोशनी बिखेर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी को सविता जी के अनुभवों का लाभ मिलेगा।

कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही, सिर्फ भाजपा ही जनता की हितैषी पार्टी
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही। भाजपा पार्टी में आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। 30 वर्षों के मेरे राजनीतिक जीवन में 20 वर्षों तक मैंने कांग्रेस संगठन में कार्य किया है। कांग्रेस संगठन पहले जैसा नहीं रहा। अब कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जगह नहीं है। कांग्रेस पार्टी अब जनता की हितैषी पार्टी भी नहीं रही। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही जनता की हितैषी पार्टी है। मुझे भी लगा कि देश के विकास के धारा प्रवाह में मुझे भी सहभागी होना चाहिए और अपना योगदान देश के विकास में देना चाहिए, इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष व जिला महासचिव युवा कांग्रेस नर्मदापुरम राजेंद्र सिंह पटेल, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष जैन, राजनैतिक प्रशिक्षण विभाग के संभागीय प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस के जिला सचिव प्रकाश ठाकुर, ओबीसी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह गुर्जर, कांगेस के जिला सचिव व झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सोहागपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रमजान शाह, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री रामबाबू गुर्जर, जिला महामंत्री व सेक्टर अध्यक्ष शंकर सिंह चौहान, प्रशांत ठाकुर, बूथ अध्यक्ष कमलेश केवट, सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, भारागांव के सरपंच हेमराज मीणा, बूथ अध्यक्ष चंद्रमोहन पटेल, पूर्व जिला महासचिव आईटी कपिल चौकसे, नरेंद्र कुमार दीवार, संजय पांडे, सोनू आदिवासी, संजय दीवान, सुरेंद्र राजपूत और मुरली केवट ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Share:

Next Post

मप्र विस चुनावः बसपा ने जारी की 13वीं सूची, 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Fri Oct 27 , 2023
– भाजपा से इस्तीफा देकर आए भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह को भी दिया टिकट भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) (Bahujan Samaj Party – BSP) ने अपने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी (Thirteenth list of candidates released) कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष […]