बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

ग्वालियर में 42 डिग्री पहुंचा पारा, 17 से शुरू हो सकता है बारिश का दौर

ग्वालियर। जुलाई माह आधा बीत चुका है, लेकिन ग्वालियर में झमाझम बारिश (heavy rain in gwalior) की बजाय बार-बार लू की स्थिति बन रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर जबरदस्त उछाल के साथ 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया, जो औसत से छह डिग्री सेल्सियस (°C) अधिक है। इससे पहले शहर में छह से आठ जुलाई तक भी तीन दिन लू की स्थिति बनी थी।



मौसम विभाग के अनुसार छह जुलाई को अधिकतम तापमान 41.7, सात जुलाई को 42.6 और आठ जुलाई को 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, लेकिन 17 जुलाई से अंचल में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

 

मानसून की बेरुखी अब अखरने लगी है। जून माह लगभग सूखा गुजर जाने के बाद उम्मीद थी कि जुलाई में झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलेगा, लेकिन हल्की फुल्की बौछारों के एक दो दौर के बाद बारिश थम गई। बारिश नहीं होने के कारण किसान भी हताश होने लगे हैं। विशेषकर बोवनी कर चुके किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इसके साथ ही तापमान बढऩे से गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया है।

 मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 60 ्रप्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है, जबकि शाम को हवा में नमी 40 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी सामान्य से 29 प्रतिशत कम है।

 

Share:

Next Post

विश्व स्तरीय महायज्ञ-अनुष्ठान में प्रतिदिन दी जा रही है 1 लाख हवन आहूतियां

Thu Jul 15 , 2021
कृष्णगिरी। कृष्णगिरी (Krishnagiri) जिला मुख्यालय से चेन्नई (Chennai) मार्ग पर 7 किलोमीटर बाहरी इलाके में स्थित ओरप्पम गांव में राष्ट्रसंत, मन्त्र शिरोमणि डॉ. वसंतविजयजी (Mantra Shiromani Dr. Vasantvijayji) म.सा. द्वारा स्थापित किए गए श्री पार्श्‍व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम में आयोजित किए जा रहे सदी के सबसे विशालतम महायज्ञ, विश्व शांति एवं महालक्ष्मी कुबेर, अर्थ, […]