भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अश्व पर आएंगी और भैंसा पर सवार होकर जाएंगी मां जगदंबे

  • साधकों के लिए विशेष फलदायी होगा शारदेय नवरात्र

भोपाल। शारदीय नवरात्र के लिए अब कुछ ही दिन शेष है। मंदिरों व दुर्गोउत्सव समितियोंं द्वारा तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गई है। नवरात्र का प्रारंभ 17 अक्टूबर से होगा। इस बार नवरात्र में पूरे नौ दिन के रहेंगे। सनातन धर्म में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्र सर्वोत्तम समय माना जाता हैं। साल में चार बार आने वाले नवरात्र में मां भगवती की उपासना के लिए शारदीय नवरात्र का महत्व सबसे ज्यादा माना गया है। शारदीय नवरात्र का महत्व इसलिए भी है कि भगवान श्रीराम ने इन्हीं नवरात्र में आराधना कर मां भगवती को प्रसन्न कर विजयादशमी के दिन रावण का संहार किया था। श्रद्धा विश्वास से ऊर्जा और शक्ति की प्रतिक मां दुर्गा की उपासना से आज भी भक्त शांति और आत्म बल प्राप्त करते हैं। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के पूर्व लोगों के मन में यह जिज्ञासा बनी रहती हैं कि मां दुर्गा अपने पूरे परिवार के साथ किस वाहन पर सवार होकर आएगी ओर किस वाहन से वापस लौटेंगी। ज्योतिषशास्त्र में मां दुर्गा के आगमन एवं प्रस्थान के वाहन से ही आगामी वर्ष के अच्छे बुरे फल का अंदाज लगाया जाता हैं। इस बार माता का आगमन एवं प्रस्थान दोनों ही शासक वर्ग और प्रजा के लिए शुभ नहीं रहेंगे।

आगमन व प्रस्थान दोनों ही शुभ नहीं
इस बार माता का आगमन व प्रस्थान दोनों ही शुभ नहीं है। वरदान आश्रम अंजनियां के पंडित रामगोपाल शात्री ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र कलश स्थापना अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 17 अक्टूबर को चित्रा नक्षत्र में होगी। नवरात्र स्थापना शनिवार के दिन होने से देवी भागवत के अनुसार मां दुर्गा के आगमन की सवारी अश्व (घोड़ा) हैं। माता का आगमन अश्व पर हो तो पड़ोसी देशों से युद्ध की आशंका बढ़ जाती है। घोड़े पर माता का आगमन शासक वर्ग के लिए अशुभ माना गया है। इससे सरकार को प्रजा के विरोध का सामना करना पड़ता है और सत्ता परिवर्तन का योग बनता है। वही इस बार विजयादशमी सोमवार 26 अक्टूबर को हैं। मां दुर्गा अपने पूरे परिवार के साथ महिषा (भैंसा) पर सवार होकर लौटेगी। जिसका फल होता हैं आम जन में शोक यानी देश में रोग ओर शोक की संभावनाएं। कुछ पंचांग में विजयादशमी रविवार 25 अक्टूबर को बताया गया है। क्योंकि 25 अक्टूबर को दशमी तिथि का प्रवेश एवं श्रवणा नक्षत्र है। नवरात्र में भक्त जन अपनी श्रद्धा, निष्ठा एवं भक्ति से मां की आराधना करेंगे तो उनका कल्याण होगा।

Share:

Next Post

हाथरस केस में SC ने सुरक्षित रक्षा फैसला, परिवार की मांग दिल्ली में हो ट्रायल

Thu Oct 15 , 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा के बारे में जानकारी सौंपी गई। पीड़ित परिवार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील सीमा कुशवाहा पेश हुईं। उन्होंने अदालत से अपील की है कि इस […]