देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

MP: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 25 अधिकारियों का तबादला

भोपाल। राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 25 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) ऋचा चौबे को मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, नीरज सोनी को जबलपुर एसटीएफ से बैतूल, श्रद्धा जोशी को बैतूल से भोपाल पुलिस मुख्यालय, राजेश दण्डोतिया को जबलपुर से ग्वालियर, मनोज कर्वेती को भोपाल पुलिस मुख्यालय से बालाघाट, नागरिया जामले को बालाघाट से भोपाल पुलिस मुख्यालय, राजेश कुमार शर्मा को भोपाल रेल से चम्बल जोन में ट्रासफर किया गया है।

इसी तरह चन्द्रशेखर कौशिक को बालाघाट से इंदौर, सखाराम सेंगर को रीवा से खंडवा, राकेश कुमार पाण्डे को ग्वालियर से भोपाल, डेनियल जोसेफ को सागर से भोपाल पीटीसी, लवली सोनी को भोपाल पुलिस मुख्यालय से मकरोनिया सागर, विक्रम सिंह को बीना सागर से छतरपुर, अरुण कश्यप को राजभवन भोपाल से जबलपुर, प्राची द्विवेदी को भोपाल पुलिस मुख्यालय से इंदौर पदस्थ किया गया है, जबकि 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल के उप सेनानी हरि सिंह रघुवंशी को 7वीं वाहिनी भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आर्म्स) बनाया गया है।

वहीं, मनोज केड़िया को भोपाल पुलिस मुख्यालय से कटनी, तेर सिंह बघेल को गुना से शाजापुर, रश्मि धुर्वे डाबर को बालाघाट अाजक रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बालाघाट जोन, विजय डाबर को मउगंज रीवा से बालाघाट, लोकेश कुमार सिन्हा को भोपाल पुलिस मुख्यालय से जबलपुर सायबर क्राइम, रामसुहावन रावत को चम्बल रेंज से जबलपुर, संदीप मिश्रा को कटनी से भोपाल पुलिस मुख्यालय विवेक लाक को डिंडौरी से भोपाल पुलिस मुख्यालय और आशीष खरे को शिवपुरी से भोपाल पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: सुयोग्य नागरिक बनाने का माध्यम सांस्कृतिक गतिविधियां : राज्यपाल पटेल

Tue Aug 17 , 2021
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सुयोग्य नागरिक बनाने में सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कारों और गुणों का विकास होता है। बच्चों में समाहित रचनात्मक प्रतिभा को अवसर प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक आयोजन किया जाना जरूरी है। व्यक्ति में वैसे ही गुणों […]