देश मध्‍यप्रदेश विदेश

मप्रः भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में परशुराम लोक निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

– मुख्यमंत्री ने की घोषणा- जानापाव की पहाड़ी पर भी पहुँचेगा नर्मदा का जल, रोपवे भी लगेगा

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार शाम को पावन स्थली जानापाव (holy place Janapav) में भगवान परशुराम लोक के निर्माण (Creation of Lord Parshuram Lok) के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम की जन्मस्थली (Birth place of Lord Parshuram) जानापाव की पहाड़ी तक नर्मदा जल लाने तथा रोपवे लगाने के प्रयास प्रारंभ करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जानापाव में 10 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से परशुराम लोक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तीर्थस्थल सर्व सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। इससे हर श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद बीडी शर्मा, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, सांसद कविता पाटीदार तथा छतर सिंह दरबार, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, महंत भालेश्वर महाराज और योगेश्वर सहित अन्य साधु-संत, जनप्रतिनिधिगण विशेष रुप से उपस्थित थे।


सबसे पहले मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली तथा अनेक नदियों के उद्गम स्थली जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में पूजन अर्चन किया और पवित्र जल कुण्ड के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि पिछले अप्रैल माह में जब वे यहां आए थे तो यहाँ पर परशुराम लोक बनाए जाने की घोषणा की थी। लगभग एक माह की अवधि में प्रदेश की सरकार ने इस परशुराम लोक बनाये जाने की घोषणा पर अमल प्रारंभ कर दिया। विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये स्वीकृति देकर आज भूमिपूजन भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, लेकिन धर्म उसका आधार होता है। प्राचीन काल में भी शासक वर्ग पनघट, मंदिर, धर्मशाला एवं सार्वजनिक प्रयोजन के निर्माण कराते थे। मध्यप्रदेश की सरकार भी विकास के विभिन्न कार्यों के साथ-साथ विभिन्न धर्मस्थलों का विकास भी करा रही है। जनता के विकास और सुविधाओं के लिए योजना भी बने और ऐसे पावन लोक भी बनें। प्रदेश सरकार इसके लिए सचेष्ट होकर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इतनी ऊँची पहाड़ी पर माँ नर्मदा का जल लाना एक कठिन कार्य है, लेकिन विभिन्न चरणों में पंपिंग के द्वारा यहाँ नर्मदा का जल लाया जाएगा।

मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि आज यह पावन स्थली श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाओं से युक्त हो गयी है। परशुराम लोक निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ है। वहीं ढाई करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के फरसे से ही देवभूमि केरल का निर्माण हुआ था। भगवान परशुराम न केवल हमारे आराध्य हैं बल्कि वे भारत की सांस्कृतिक एकता के आधार भी हैं। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू क्षेत्र के 90 ग्रामों ने एक अनोखी पहल की है। इन ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा जानापाव में अखंड शिव कीर्तन प्रारंभ किया जायेगा। एक दिन में तीन गांवों की टोलियां यहां आकर निरंतर संकीर्तन करेंगी। यह 24 घंटे लगातार होगा। इससे यहां जानापाव की तपोभूमि और भी अधिक ऊर्जित होगी।

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि आज गौरव का दिन है कि जानापाव में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। जानापाव को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस भूमि से धर्म और अध्यात्म का भाव पैदा होता है। देशभक्ति की प्रेरणा भी यहां से मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम लोक विकसित करना मुख्यमंत्री चौहान के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है।

Share:

Next Post

टॉपर बेटियों की तरह बेटों को भी देंगे ई-स्कूटीः सीएम शिवराज

Wed May 31 , 2023
– रवीन्द्र भवन में संवाद और सम्मान समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थी भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विद्यार्थी निरंतर प्रतिभा प्रदर्शन (students continue to show talent) कर रहे हैं। प्रतिभा को आगे बढ़ने में कोई बंधन आड़े नहीं आते। चाहे बेटा हो […]