चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP Election 2023: भाजपा ने टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री को भी बनाया स्टार प्रचारक

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly elections 2023 in Madhya Pradesh) के लिए बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों (40 star campaigners) की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा सहित मध्यप्रदेश के कई नेता शामिल हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इसके अलावा टिकट काटे जाने वाले पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 सदस्यों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नामचीन चेहरे शामिल हैं। जो प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं, रोड शो और बैठकें करेंगे। टिकट काटे जाने से नाराज पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेता मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी को भी मध्यप्रदेश में प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। भाजपा ने दो महिलाओं को अपने स्टार प्रचारकों की इस फौज में रखा है। इन सभी नेताओं का मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना प्रभाव है। पार्टी डिमांड के अनुसार इनका उपयोग करेगी। प्रत्याशी भी पार्टी को अपनी ओर से स्टार प्रचारक की डिमांड भेज सकते हैं। इनके प्रचार का खर्चा पार्टी खर्च में जुड़ता है।

PM मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिव प्रकाश, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, सत्यनारायण जटिया, विष्णु दत्त शर्मा, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, नरेंद्र सिंह तोमर, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, बृजेश पाठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, वीरेंद्र खटीक, देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा, केशव प्रसाद मौर्य, फग्गन सिंह कुलस्ते, पहलाद पटेल, एसपी बघेल, कृष्ण पाल गुर्जर, जय भान सिंह पवैया, हितानंद शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ला, लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार, गणेश सिंह, गौरी शंकर बिसेन, और रामलाल रौतेल आदि।

Share:

Next Post

MP चुनाव के लिए बसपा ने जारी की चौदहवीं सूची, तीन जगह बदलें नाम

Fri Oct 27 , 2023
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने चौदहवीं सूची जारी (Fourteenth list released) की है। इसमें चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें तीन के नाम बदलें गए हैं। बसपा ने भीतरवार से कालीचरण गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा लांजी […]