विदेश

म्यांमार: सूकी जल्द होंगी अदालत में पेश, संविधान में जल्द होगा संशोधन

यंगून। म्यांमार(Myanmar) में सत्तारूढ़ जुंटा के नेता(Junta Leader) मिन आंग लैंग (Min ang lang) ने कहा है कि देश की सर्वोच्च नेता रहीं आंग सान सूकी (Aung San Suu Kyi) अपने घर में पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें जल्द ही अदालत(Court) में पेश किया जाएगा। म्यांमार(Myanmar) में एक फरवरी को तख्तापलट (Coup) कर सत्ता पर कब्जे के बाद लैंग का यह पहला इंटरव्‍यू है। वीडियो लिंक के जरिये लिया गया यह इंटरव्‍यू हांगकांग के फीनिक्स टेलीविजन पर प्रसारित हुआ है।



तख्तापलट के विरोध में म्यांमार की जनता सड़कों पर आ गई थी। विरोध को कुचलने की सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 800 से ज्यादा लोग मारे गए, लेकिन देश में शांति अभी भी नहीं है। लैंग ने कहा कि इन प्रदर्शनों में 300 लोग मारे गए हैं। उग्र प्रदर्शनकारियों के हमलों में 47 पुलिसकर्मी भी मरे हैं। इसके अतिरिक्त शनिवार को ही जाडे शहर में सेना की चौकी पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। घटना में तीन सैनिक घायल हुए हैं, नौ सैनिकों को लोगों ने बंधक बना लिया है।
लैंग ने बताया कि जल्द ही देश के संविधान में संशोधन किया जाएगा। इसे लोगों के ज्यादा अनुकूल और व्यावहारिक बनाया जाएगा।
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सूकी के नेतृत्व में चले लंबे आंदोलन के बाद म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी, लेकिन कुछ वर्षों के बाद सेना ने फिर से चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया।
सूकी और चार हजार अन्य लोग इस समय विभिन्न आरोपों में कैद हैं। सूकी पर अवैध रूप से वाकी-टाकी के इस्तेमाल का सैन्य सरकार ने आरोप लगाया है। इसी तरह के कुछ और आरोप सूकी पर हैं।
लैंग ने कहा, नवंबर 2020 में हुए चुनाव में सूकी की सत्तारूढ़ पार्टी ने गड़बड़ियां की थीं। इसलिए उन्हें सत्ता में रहने का हक नहीं था। देश के संविधान में जल्द संशोधन किया जाएगा और उसके बाद चुनाव करवाए जाएंगे।
लैंग ने बताया कि सूकी की सोमवार को वीडियो लिंक के जरिये अदालत में पेशी होगी। उन्हें अभी अपने वकील से बात करने की अनुमति नहीं दी गई है। देश में शांति कायम होने के बाद उन्हें वकील से बात करने की अनुमति दी जाएगी।

Share:

Next Post

असमानता और अन्याय को लेकर पाकिस्‍तान में गृह युद्ध जैसे हालात

Sun May 23 , 2021
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) एक बार फिर उन स्थितियों में पहुंच रहा है, जब 1971 में गृह युद्ध हुआ और देश दो टुकड़ों में बंटकर बांग्लादेश(Bangladesh) अस्तित्व में आया। एशिया टाइम्स में इरफान राजा के एक लेख में पाकिस्‍तान के एक बार फिर गृह युद्ध (Civil war) के कगार पर पहुंचने के कारण बताए गए हैं। […]