भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्राचीन और समृद्ध विरासत को रेखांकित करती है नई शिक्षा नीति: राज्यपाल

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति में कई ऐसे तथ्य हैं, जो हमें अपनी प्राचीन विरासत की ओर ले जाते हैं। हम भारत के बारे में कितना जानते हैं, यह आज हमारे सामने प्रश्न है। अपने देश की संस्कृति को फिर से लोगों के बीच ले जाने के लिये विद्या भारती कई वर्ष से प्रयत्न कर रही है। हमारी सांस्कृतिक विरासत और परम्परा के पुनर्विचार के लिये विद्या भारती शिक्षा समागम का आयोजन करती रही है। राज्यपाल पटेल विक्रम विश्वविद्यालय में शिक्षा समागम कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि देश में राणा सांगा की शौर्य गाथा गूंजती रहती है। वर्तमान समाज में विकृति के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।



संघ परिवार की कई संस्थाएँ सेवा के प्रकल्प में लगी हुई है, सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देना होगा, काम बहुत बाकी है। राज्यपाल ने कहा कि जब से वे मध्यप्रदेश में आये हैं, तब से निरन्तर पिछड़े और वंचित समाज के कार्यक्रम में जा रहे हैं। इन समाजों के उत्थान के कार्य निरन्तर करने होंगे। वसुधैव कुटुंबकम की बात करने वाली देश की संस्कृति का पालन करते हुए हमें सभी की चिन्ता करनी चाहिये। राज्यपाल ने उच्च शिक्षित लोगों द्वारा कामगारों के साथ किये जाने वाले दुव्र्यवहार को भी रेखांकित किया और कहा कि नई पीढ़ी को यह समझाने की आवश्यकता है कि सभी का आत्म-सम्मान बनाये रखना आवश्यक है।

Share:

Next Post

खतरनाक स्तर पर पहुंचा पीएम-10

Thu Jan 19 , 2023
ठंड में अलाव जलाने से प्रदूषण बढ़ा भोपाल। तापमान में गिरावट और शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के साथ हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इससे सांस के मरीजों के लिए दिक्कत बढ़ रही है। तापमान में नमी की वजह से वाहनों से निकलने वाले कण, सड़कों पर उड़ती धूल ज्यादा देर तक […]