विदेश

न्यूक्लियर अटैक से अधिकतर देशों का नाम-ओ-निशां मिट जाएगा, बस ये 5 जगहें रहेंगी सुरक्षित

नई दिल्ली। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जारी जंग भयावह हो गई है। साथ ही इस भीषण जंग में अब बात न्यूक्लियर अटैक की होने लगी है। अगर ऐसा हुआ तो धरती से अधिकतर देशों का नामोंनिशान मिट जाएगा। हालांकि 5 जगह ऐसी होंगी, जहां पर इस न्यूक्लियर वॉर का कोई असर नहीं होगा और वहां लोगो को भी कोई हानि नहीं होगी।

पूरी दुनिया में परमाणु बम रखने वाले देशों की संख्या 8 है। इन देशों के पास करीब 13 हजार परमाणु बम हैं। यह संख्या इतनी बड़ी है कि दुनिया को एक बार नहीं बल्कि कई बार खत्म किया जा सकता है। सबसे ज्यादा करीब 6800 परमाणु बम रूस के पास हैं। उसके बाद अमेरिका का नंबर है. ऐसे में दुनिया के सामने सवाल है कि अगर कभी देशों में न्यूक्लियर हथियारों से जंग शुरू हुई तो वे कौन सी जगह होंगी, जहां पर लोग जाकर अपनी जान बचा सकते हैं। आज हम ऐसे ही स्थानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

अगर दुनिया में कभी परमाणु जंग हुई तो तमाम देश खत्म हो जाएंगे लेकिन अंटार्कटिका (Antarctica) महाद्वीप बचा रहेगा। इसकी वजह जून, 1961 में हुई वह संधि है, जिसने इस बर्फीले महाद्वीप पर सैन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। शुरुआत में इस संधि में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, चिली, फ्रांस, जापान, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल थे। बाद में ब्राजील, चीन, जर्मनी, उत्तर कोरिया, पोलैंड और भारत समेत दुनिया के तमाम देश भी इस संधि में शामिल हो गए।


अमेरिका भी दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा लेकिन उसके कोलोराडो (Colorado) में पहाड़ी इलाके पर बना एक सेंटर सुरक्षित सिद्ध होगा। इस पहाड़ के अंदर गुफा बनाकर अमेरिका सेना ने अपना न्यूक्लियर प्रूफ अड्डा बना रखा है। इस गुफा के प्रवेश द्वार पर 25 टन वजन का भारी भरकर दरवाजा लगा है, जिसे परमाणु बम भी नहीं पिघला सकता। इसी परिसर के अंदर North American Aerospace Defense Command (NORAD) और United States Northern Command का हेडक्वार्टर है। अमेरिका ने इस सैन्य अड्डे का निर्माण 1966 में सोवियत संघ के बमवर्षकों, बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु हमले का सामना करने के लिए बनाया गया था।

उत्तरी ध्रुव पर बसा एक छोटा सा देश है आइसलैंड (Iceland)। सालभर बर्फ से ढका रहने वाला आइसलैंड एक तटस्थ देश है, जो दुनिया के विभिन्न देशों में हो रही राजनीति से अपने आपको अलग रखता है। यही वजह है कि दुनिया का कोई भी देश आइसलैंड को अपने दुश्मन मुल्क के रूप में नहीं देखता है। लिहाजा वहां पर भी न्यूक्लियर अटैक होने की बेहद कम संभावना उसे दुनिया का सुरक्षित स्थान बना देती है।

प्रशांत महासागर में बसा एक छोटा सा द्वीपीय देश है गुआम (Guam)। इसकी आबादी केवल 1 लाख 68 हजार है. वहां की सेना में केवल 1300 लोग हैं, जिनमें भी मात्र 280 लोग फुल टाइम एंप्लाई हैं. बाकी अस्थाई हैं। यह देश पूरी तरह टूरिज्म के ऊपर निर्भर है। दुनिया के इस नन्हे से देश को कोई भी अपना दुश्मन मुल्क नहीं मानता है। ऐसे में इस पर भी परमाणु हमला होने की आशंका बेहद कम हो जाती है। जिसके चलते यह भी दुनिया के सुरक्षित क्षेत्रों की सूची में शामिल माना जाता है।

इजरायल (Israel) पर न्यूक्लियर अटैक की बेहद कम संभावना है। इसकी वजह ये है कि वहां पर इस्लाम, ईसाई और यहूदी धर्म के प्राचीन स्मारक मौजूद हैं। जिसे कोई भी मुस्लिम या ईसाई राष्ट्र परमाणु हमला कर खत्म नहीं करना चाहेगा। इसी वजह के चलते यह देश भी परमाणु हथियारों से महफूज रहने वाले देशों की सूची में शामिल है।

Share:

Next Post

IND vs SL: टीम इंडिया ने मोहाली टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हराया, जडेजा रहे जीत के हीरो

Sun Mar 6 , 2022
नई दिल्ली। मोहाली (IND vs SL 1st Test) में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस जीत के हीरो रहे। भारत ने श्रीलंका को खेल के तीसरे दिन पहले पारी में 174 रन पर ढेर कर दिया, फिर […]