
भोपाल। प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग का काम करने वाली युवती का प्रेम-प्रसंग अपने पूर्व परिचित युवक से हो गया। युवक ने युवती को शादी का झांसा देते हुए अपने साथ लिव-इन रिलेशन में रख लिया। करीब ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद उसने पिछले दिनों शादी करने से मना कर दिया तथा युवती को छोड़कर अपने घर वापस लौट गया। करीब एक महीने के प्रयास के बाद भी युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved