इंदौर न्यूज़ (Indore News)

एक हजार कर्मचारियों को आज मिलेगा मेहनताना

9984 कर्मियों को 98 लाख 66 हजार बांटे

इंदौर। तीन दिन से चुनाव की ड्यूटी (election duty) में लगे कर्मचारियों को उनका मेहनताना दिलाने के लिए अधिकारियों की पहल रंग लाई। 9984 कर्मचारियों को 98 लाख 66 हजार 750 रुपए का भुगतान मतदान के दिन ही कर दिया गया। कल-परसों की छुट्टी होने के कारण बचे कर्मचारियों को आज मेहनताना दिया जाएगा।

इंदौर (Indore) के इतिहास में पहली बार निर्वाचन विभाग ने मतदान कराने, सामग्री वितरण करने और वीडियो बनाने, फ्लाइंग स्क्वाड, कंट्रोल रूम (Video Making, Flying Squad, Control Room) और अकाउंटिंग जैसी जिम्मेदारी निभाने वाले दल को जिम्मेदारी खत्म होने के पहले ही मेहनत का फल मिल गया। इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अहिरवार के अनुसार जिले में 10998 कर्मचारियों को भुगतान के लिए चिन्हित किया गया है। मतदान वाले दिन ही 9984 कर्मचारियों को 98 लाख 66 हजार 750 रुपए का भुगतान कर दिया गया था। दो दिन बैंक की छुट्टी के कारण बचे एक हजार कर्मचारियों को आज भुगतान कर दिया जाएगा।


नवाचार ने बढ़ाया हौसला
मतदान कार्य में शामिल हुए कर्मचारियो के लिए सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया। सामग्री लेने से जमा कराने तक खाने-पीने और चाय तक की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई। सामग्री बैठक स्थल से ही आसानी से प्राप्त हुई और उसके बाद सामग्री जमा करने के दौरान ही कर्मचारियों के खाते में पैसे जमा करने के मैसेज आने लगे। जिसे देख कर्मचारियों का हौसला बुलंद हो गया। कलेक्टर इलैयाराजा ने कहा कि मतदान कर्मियों को मतदान खत्म होने के साथ ही मानदेय का भुगतान की पहले से तैयारी पूरी कर ली गई थी। सभी के खाते में राशि जारी कर दी गई है।

यह राशि तय है भुगतान के लिए
1500 रु. – सेक्टर आफिसर
1400 रु. – पीठासीन अधिकारी-
1000 रु. – पी-1,पी-2, पी-3
1000 रु.- माइको आब्जर्वर
1200 रु.- अन्य के लिए
विधानसभा मतदानकमी भुगतान
देपालपुर 965 962500
इंदौर-1 1216 1200600
इंदौर-2 1185 1165950
इंदौर-3 775 761450
इंदौर-4 443 432000
इंदौर-5 1400 1369350
महू 985 980900
राऊ 1288 1272100
सांवेर 1158 1152900
माइको आब्जर्वर 569 569000
कुल 9984 9866750

Share:

Next Post

चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने वालों पर कांग्रेस ने लिया एक्‍शन, जारी किया नोटिस

Mon Nov 20 , 2023
भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न (Assembly elections completed in Madhya Pradesh) हो गए हैं। वहीं अब विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी एक्शन की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ (Congress State President Kamal Nath) के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह (Rajiv) ने प्रदेश के सभी प्रत्याशियों को एक […]