जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

ओवैसी बोले, कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आ सकती 

जबलपुर। आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने जबलपुर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेदम (Congress breathless) हो चुकी है। अब वह कभी सत्ता में नहीं आ सकती। कांग्रेस जितनी जल्दी खत्म हो जाएगी, भारत के लोकतंत्र के लिए उतना ही अच्छा होगा।



ओवैसी सोमवार रात जबलपुर में चुनाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जबलपुर नगर निगम चुनाव में एआईएमआईएम ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत सुब्बाह शाह मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने जनसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा दिग्विजय सिंह पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिंधिया भाजपा में क्यों गए, इस सवाल का जवाब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को देना चाहिए। ओवैसी ने कुछ मुद्दों पर भाजपा की भी आलोचना की।

Share:

Next Post

अब डिजिटल मशीन से होगी हिमोग्लोबिन की जांच, एक मिनट में मिलेगा परिणाम

Tue Jun 28 , 2022
भोपाल। जिले में एनीमिया (anemia) की शीघ्र और सटीक जांच के लिए स्ट्रिप आधारित हिमोग्लोबीनोमीटर मशीन (hemoglobinometer machine) से जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया में एक मिनट से भी कम समय में खून में एचबी (HB) की मात्रा का पता चल जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मातृ मृत्यु […]