भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस में कलह

  • आधा दर्जन सीटोंं पर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। जबकि शेष 12 सीटों पर प्रत्याशी चयन में कांगे्रस में जमकर खींचतान चल रही है। टिकट के दावेदारों ने पार्टी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस में बाहरी नेताओं को प्रत्याशी बनाए जाने की वजह से कलह की स्थिति बन गई है। कांग्रेस ने शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से प्रयागीलाल जाटव को प्रत्याशी बनाया है। जाटव बसपा से कांग्रेस में आए हैं। यहां कांग्रेसियों ने प्रत्याशी के पुतले दहन का विरोध दर्ज कराया है। नेपानगर से राम किशन पटेल, गोहद से मेवाराम जाटव और सांची विस मदनलाल चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस ने नेपानगर से रामकिशन पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पूर्व में चुनाव लड़ चुके अंतर सिंह बर्डे पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं। उनके साथ इस सीट से दावेदारी जता रहे 17 उम्मीदवार नाथ के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निष्क्रिय नेता को प्रत्याशी बनाया है जिसके लिए वे काम नहीं कर सकते। सांची से मदनलाल चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर टिकट की दौड़ में शामिल प्रभात चावला, डा.जगदीश सूर्यवंशी और हेमंत नरवरिया ने विरोध जताया है। ग्वालियर से सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज हैं। यहां से शांति कुशवाह को तो विरोध करने पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। डबरा से सुरेश राजे को प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ सत्यप्रकाशी परसेडिय़ा ने मोर्चा खोल दिया है। भांडेर से पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध फूलसिंह बरैया को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। पार्टी में बढ़ती नाराजगी के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को नाराज कहना पड़ा कि प्रत्याशियों के चयन पार्टी आलाकमान ने किया है। इसलिए विरोध की बजाय एकजुट होकर प्रत्याशियों को जिताने में लग जाएं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि यह समय बगावत का नहीं, एकजुटता का है।

Share:

Next Post

पहले स्कूलों का निरीक्षण करें फिर शिक्षण कार्य शुरू करें

Tue Sep 15 , 2020
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्कूलों में केंद्र की गाइडलाइन का पालन करने के लिए आदेश दिया है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया जाए। जिसके तहत 9वीं से 12वीं तक के निजी और सरकारी स्कूल 21 सितंबर […]