img-fluid

ईडी के छापे में मिली थी पिस्टल और फर्जी खाते, दोनों फरार भाइयों पर इनाम की तैयारी

  • February 08, 2025

    इंदौर। गेमिंग ऐप के चलते ईडी ने देशभर में छापे मारे थे। इस दौरान इंदौर में लसूडिय़ा क्षेत्र में भी एक मकान पर छापा मारा गया था। यहां से ईडी ने दस्तावेज और पिस्टल जब्त की थी, जो पुलिस को सांैपी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस दर्ज किया, लेकिन वे फरार हैं। पुलिस इन पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। कुछ माह पहले ईडी ने गेमिंग ऐप से सट्टा संचालित करने वालों के यहां छापे मारे थे। इंदौर में एक कांग्रेस नेता के अलावा लसूडिय़ा में तलावली चांदा स्थित एक टाउनशिप में भी ईडी ने छापा मारा था।


    ईडी ने यहां से एक देसी पिस्टल और दस्तावेज जब्त किए थे। जांच के बाद ईडी ने मामला लसूडिय़ा पुलिस को सांैप दिया था। इसके बाद लसूडिय़ा पुलिस ने श्रीवास्तव बंधुओं के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट और गेमिंग के लिए फर्जी खाते उपलब्ध करवाने का केस दर्ज किया था। बताते हैं कि छापे के बाद से ही श्रीवास्तव बंधु फरार चल रहे हैं। उनके मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। पुलिस ने उनके घर पर छापा भी मारा, लेकिन वे नहीं मिले। एडीसीपी अमरेंद्रसिंह का कहना है कि पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। आशंका है कि वो शहर से बाहर भाग गए हैं। इसके चलते अब पुलिस उन पर इनाम की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है, ताकि आरोपियों की सूचना मिले और पुलिस उनको दोनों केस में दबोच सके।

    Share:

    एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, लगाए जाएंगे ‘टायर किलर्स और हाइड्रोलिक बोलार्ड’

    Sat Feb 8 , 2025
    एयरपोर्ट के सभी इंट्री और एक्जिट पाइंट पर लगाया जाएगा नया सिक्योरिटी सिस्टम, ताकि कोई भी वाहन बिना अनुमति प्रवेश न कर सके या भाग सके इंदौर, विकाससिंह राठौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर जल्द ही दुनिया के बड़े एयरपोर्ट की तरह हाईटेक साधनों से सुरक्षा नजर आएगी। यहां टायर किलर्स और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved