संत नगर। उप नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग टीमें बनाकर व्यस्त बाजारों में लोगों से जन संवाद कर उन्हें कोरोनावायरस के दुष्परिणामों को बताते हुए उससे बचाव के टिप्स भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि दीपावली त्यौहार के कारण बाजारों में खरीदारों की भीड़ रहती है। ऐसी स्थिति में जब भी बाजार में खरीदारी करने आए तो माक्स अवश्य लगाएं तथा सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर हाथों को सैनिटाइजर करते रहें। दीपावली पर्व पर सकरे स्थानों पर पटाखे नहीं जलाए क्योंकि इससे होने वाले प्रदूषण के कारण कोरोनावायरस तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुन्ना लाल सोलंकी ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित बाजार में दुकानों पर जाकर लोगों से जन संवाद किया। इसी तरह उप निरीक्षक प्रियंका राय तथा सहायक उप निरीक्षक मेश्राम यादव ने बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों से जन संवाद किया। गौरतलब है कि अनलॉक होते ही अधिकांश लोग कोरोनावायरस से बेखबर होगा मास्क लगाना भूल रहे हैं जिसके कारण कोरोनावायरस के शिकार हो रहे हैं।
संत नगर। उपनगर के संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय में खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय सतर्क भारत-समृद्ध भारत था। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग के वरिष्ठ कार्यकारी उपेन्द्र जुगादे एवं अनिल टिलवानी, सहायक कार्यकारी, मंजु रैकवार एवं संध्या मिश्रा उपस्थित थी। उपेन्द्र जुगादे […]
भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर इन दिनों देश भर में के किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश में निजी मंडिया खोलने पर विचार कर रही है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे किसान अपनी उपज कहीं […]
नवमी पर सीएम लाड़ली लक्ष्मियों से करेंगे संवाद तो विजय दशमी से बेटियों को जूडो-कराटे सिखाएगी कांग्रेस भोपाल। उपचुनाव के साथ ही मिशन 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) ने आधी आबादी यानी नारी शक्ति का साधने का जतन शुरू कर दिया है। नवरात्र की नवमीं यानी 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवरासिंह […]
संतनगर। उपनगर के एसडीओपी दीपक नायक थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाह साहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों को भाजपा नेत्री मुस्कान हीरानंदानी, भारती मूलचंदानी के नेतृत्व में बहिनों ने राखी बांधकर उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। उक्त जानकारी मुस्कान ने देते हुए बताया कि कोरोना एवं लॉकडाउन के चलते अधिकांश पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगे रहे जिस […]