चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश

प्रियंका गांधी और कमलनाथ 12 अक्टूबर को मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे

इंदौर (Indore)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरूवार, 12 अक्टूबर 2023 को मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी एवं कमलनाथ गुरूवार, 12 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।


नेताद्वय हेलीकाप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.15 बजे जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका एवं कमलनाथ दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share:

Next Post

6 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें

Fri Oct 6 , 2023
1. रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, मौद्रिक नीति समिति की बैठक में फैसला आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट (Repo Rate) में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट अब भी 6.50 फीसदी बना रहेगा. आखिरी बार रेपो रेट में बदलाव फरवरी में किया गया था. जब रेपो रेट को 6.25 से […]