इंदौर न्यूज़ (Indore News) चुनाव 2024 मध्‍यप्रदेश

संजय शुक्ला के समर्थन में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी इंदौर पहुंची (Priyanka Gandhi reached Indore) हैं। सांवेर और खातेगांव में जनसभा (Public meeting in Khategaon) के बाद प्रियंका बुधवार शाम पांच बजे इंदौर (Indore) पहुंचीं। इंदौर की विधानसभा एक (Indore assembly 1) में उन्होंने प्रत्याशी संजय शुक्ला (Candidate Sanjay Shukla) के समर्थन में रोड शो किया। रैली में लाखों की संख्या में शहर के लोग प्रियंका को देखने के लिए पहुंचे। इसमें हर उम्र के लोगों ने भाग लिया।

रोड शो के दौरान प्रियंका पूरे समय लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहीं थी। रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। सभी लोगों का ध्यान उन बच्चों पर चला गया। प्रियंका ने कहा कि विधानसभा एक में गुंडागर्दी फैल रही है। इसे रोकने के लिए जनता को वोट देना होगा और कांग्रेस को चुनना होगा। जनता को एेसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो दिनरात उनके साथ खड़ा हो।


इससे पहले कांग्रेस Congress की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार दोपहर खातेगांव में भी जनसभा की। प्रियंका ने गांधी ने कहा पीएम मोदी ने कहा था करोड़ों रोजगार दिलवाएंगे। 10 साल में कितने रोजगार मिले? प्रियंका बोलीं, बहनों सुन लो, 18 साल से इनकी सरकार थी तब कुछ नहीं किया। अब चुनाव आ रहे हैं, तो तमाम वादे कर रहे हैं। कई सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी के पद खाली हैं। इस बीच इन लोगों ने भर्ती की परीक्षा में भी घोटाला किया। इस प्रदेश में जितने घोटाले हुए है, शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुए हैं। यहां बगैर रिश्वत के काम भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यहां के किसान रो रहे हैं, महंगाई बढ़ गई है।

प्रियंका ने कहा कि मप्र आरएसएस की प्रयोगशाला है। धर्म में सभी की आस्था है राजनीति में सबसे बड़ा मकसद विकास होना चाहिए। देश के नौजवानों का भविष्य बनाना हर नेता का धर्म होना चाहिए। यदि नेता आपको वादा करता है और उसे पूरा नहीं करता है, तो उसे खदेड़ दो। ये लोग राजनीति में जनता को लूटने आए हैं। अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेज देते हैं। जनता जाए भाड़ में।

Share:

Next Post

वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने CM शिवराज को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed Nov 8 , 2023
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) को लेकर होने वाले मतदान में अब कुछ दिन बचे हैं. वहीं वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल (Union Minister Prahlad Singh Patel) ने बड़ा बयान दिया है. पटेल का कहना है कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी के विपरीत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश […]