उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

संपत्तिकर की प्रतिदिन हो रही 6 लाख रुपए की वसूली, अमला झोंका

उज्जैन। नगर निगम चाहता है कि 31 मार्च तक अधिक से अधिक वसूली हो और इसके लिए अमले को सक्रिय किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले दिनों दावे किए थे कि संपत्ति कर की वसूली के लिए बड़े 500 बकायेदारों को डिमांड नोटिस दिए गए हैं और सभी बकायेदारों के यहां नगर निगम के कर्मचारी दस्तक देंगे और संपत्ति कर की वसूली अधिक से अधिक की जाएगी। 25 मार्च तक के आंकड़े पर गौर किया जाए तो अब तक पिछले साल 31 मार्च तक जितनी वसूली भी नहीं हो पाई है।




पिछले साल 31 मार्च तक 27 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर नगर निगम ने वसूल कर लिया था, लेकिन इस वर्ष 25 मार्च तक 26 करोड़ 88 लाख रुपए के आस पास संपत्ति कर की वसूली हो पाई है। यदि 5 से लाख रुपये प्रति दिन भी जोड़ा जाए तो अब 6 दिन शेष हैं। ऐसे में अधिकतम 50 लाख रुपए की वसूली नगर निगम और कर सकता है। तब जाकर संपत्ति कर का आंकड़ा 27 करोड़ 36 लाख के आसपास ही पहुंच पाएगा। जो कि पिछले साल से मात्र 36 लाख अधिक होगा। जबकि इस वर्ष कोरोना एवं अन्य बीमारियों की मार भी कम रही। पिछले वर्षों में कोरोना होने के बावजूद भी 27 करोड़ रुपयेकी वसूली हुई थी।

Share:

Next Post

OnePlus का ये धांसू फोन भारत में इस दिन होगा लॉन्‍च, मिलेगी 80W फास्ट चार्जिंग सुविधा

Fri Mar 25 , 2022
नई दिल्ली। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने नए OnePlus 10 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। आपको बता दें OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन को भारतीय बाजार में 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस इंडिया ने ट्विटर पर इसका टीजर भी शेयर किया है। […]