उज्जैन। कोरोना की चौथी लहर में अब तक शहर में 11 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से एक दिन पहले तक 8 एक्टिव मरीज शहर में थे जिनका होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा था। कल इनमें से ठीक होने पर 3 की छुट्टी कर दी गई। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल 173 सेम्पलों की जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई। इनमें से एक भी मरीज पॉजीटिव नहीं पाया गया, जबकि कोरोना की चौथी लहर में अब तक 11 पॉजीटिव केस सामने आ गए थे। चौथी लहर में पाए गए मरीजों में अभी तक सामान्य लक्षण ही देखे गए हैं।
यही कारण है कि अभी तक किसी भी मरीज को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई। आर.आर. टीम के प्रभारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कि कल ठीक होने पर तीन मरीजों की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद अब शहर में अब कोरोना के 5 एक्टीव केस बाकी रह गए हैं। सभी मरीजों में सामान्य लक्षण होने के कारण उनका घरों में ही उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य लक्षण के बावजूद चौथी लहर में कोरोना तेजी से फैल सकता है। इससे बचने के लिए कोरोना गाईड लाईन का पालन जरुरी है।
15 दिन तक चलेगा आयोजन-रोज शाम दो घंटे होगी ढोली बुआ की कथा उज्जैन। आज ज्येष्ठ मास की शुक्ल प्रतिपदा से 15 दिवसीय गंगा दशहरा पर्व की शुरुआत शिप्रा तट पर हो गई। सुबह भागसीपुरा स्थित गंगा माता मंदिर से रथ पर सवार होकर गंगा माता को यहाँ लाकर विराजित किया गया। पर्व के दौरान […]
निगम अधिकारियों ने बताई मजबूरी..कहरा आवारा मवेशियों के रखरखाव की नहीं है व्यवस्था उज्जैन। स्वच्छता अभियान हर बार पिछडऩे का एक प्रमुख कारण शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर खुले तौर पर विचरण करते हुए आवारा मवेशी हैं जिनके कारण से शहर के विभिन्न इलाकों में गोबर एवं कचरा फैला रहता है और शहर के […]
उज्जैन। सहजयोग प्रणेता परम पूज्य श्रीमाताजी निर्मला देवी का 99वां जन्मोत्सव 19 से 21 मार्च तक माताजी की जन्मभूमि छिंदवाड़ा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इन तीन दिनों में लिंगा स्थित शिव पर्वत पर ध्यान, सेमीनार, सांस्कृतिक आयोजन और भजन संध्या होगी। देश-दुनिया के सहजयोग इस आयोजन में शामिल होंगे। 20 मार्च की शाम छत्तीसगढ़ […]
जबकि 108 चालक को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं उज्जैन। सड़क दुर्घटनाओं में जिला अस्पताल के लिए रैफर किए जाने वाले घायलों को अब 108 एम्बुलेंस चालक सीधे प्रायवेट अस्पताल लेकर पहुँच रहे हैं। जबकि 108 एम्बूलेंस चालक को यह अधिकार ही नहीं है। बावजूद ऐसा क्यों हो रहा है। अग्रिबाण की पड़ताल में […]