इंदौर न्यूज़ (Indore News)

भाजपा कार्यालय पर स्क्रीन लगाकर दिखाएंगे परिणाम

इन्दौर। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए दीनदयाल भवन पर स्क्रीन लगाकर चुनाव परिणाम दिखाने की तैयारी की है। इस दौराना कार्यकर्ताओं को गरमागरम आलूबड़े और पोहे का नाश्ता भी करवाया जाएगा। प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के एग्जिट पोल पर भाजपाई उत्साहित हैं और यह उत्साह कल डबल हो जाएगा, जब नतीजें आना शुरू हो जाएंगे। जिन भाजपा कार्यकर्ताओं को एजेंट बनाया गया है, उन्हें सीधे नेहरू स्टेडियम पहुचंने के लिए कहा गया है और सुबह 7 बजे ही वे यहां इंट्री कर लेंगे। बाकी बचे हुए कार्यकर्ताओं के लिए हर बार की तरह भाजपा कार्यालय पर परिणाम दिखाने की व्यवस्था की जा रही है।


यहां एक बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है, जिस पर चुनाव परिणाम दिखाए जाएंगे। यही नहीं दूरदराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए यहां नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल पोहे और आलूबड़े का नाश्ता तैयार किया जाएगा। यह व्यवस्था मतगणना पूरी होने तक रहेगी, ताकि कोई कार्यकर्ता भूखा न रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सभी 9 सीटों पर भाजपा की जीत बता रहे हैं। वैसे इंदौर में कुछ सीटें फंसी हुई हैं, जिनका फैसला कल हो जाएगा।

Share:

Next Post

टुनटुन का गाना सुनकर पाकिस्तान से दौड़ा चला आया नौजवान और सिंगर से कर ली शादी

Sat Dec 2 , 2023
मुंबई (Mumbai)। आज के दौर में टीवी हो या फिर फिल्में हर जगह महिला कॉमेडियन (female comedian) छाई हुई हैं लेकिन एक दौर था जब बमुश्किल ही कोई फीमेल कॉमेडियन (female comedian) फिल्मों में नजर आती थी. अगर हिंदी सिनेमा की पहली कॉमेडियन की बात की जाए तो वो थीं एक्ट्रेस टुनटुन जिनका असली नाम […]