विदिशा। पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली के लिए ष्मिशन लाइफष् पर केंद्रित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन नवीन कलेक्ट्रेट स्थित लाडली लक्ष्मी वाटिका में हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शामिल होकर पौधरोपण में सहभागिता निभाई। नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित लाडली लक्ष्मी वाटिका में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री वीर सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट, अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर, सहायक कलेक्टर सुश्री अर्चना कुमारी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, विदिशा एसडीएम श्री गोपाल सिंह वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा पौधरोपण सहभागिता निभाई गई है।
कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा संबोधित कर सभी से पौधा लगाए जाने का आह्वान किया गया है। पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली के लिए मिशन लाइफ थीम पर आधारित उक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश प्रसारित किया गया है कि पौधे मानव जीवन के लिए कितने लाभदायक हैं व पौधों को लगाना और उनका संरक्षण करना कितना आवश्यक है ताकि यह पौधे बड़े होकर जब वट वृक्ष बन जाएंगे तो मानव जीवन के लिए उनका महत्व क्या होगा और यह कितने उपयोगी साबित होंगे के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया है।
Share:
लाखों की आबादी वाले शहर में बड़े अस्पताल के नाम पर केवल नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडीकल कॉलेज और जिला अस्पताल जबलपुर। नगर में वैसे तो आबादी के हिसाब से एक शासकीय मेडीकल कॉलेज और एक से ज्यादा जिला अस्पतालों की जरूरत है। जिस दौरान मेडीकल कॉलेज विक्टोरिया जिला अस्पताल की स्थापना हुई थी, उसके […]
शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान, प्रकाश नगर में निकली शिव की बारात नागदा। महाशिवरात्रि पर नगर धर्ममय रहा। नगर के शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। चंबल तट मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 3.30 से रात 11 बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके अलावा जगह-जगह […]
जमरा गाजीपुर मार्ग निवारी नदी के पुल निर्माण का भूमिपूजन। बमोरी विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य सतत रूप से रहेंगे जारी : मंत्री सिसोदिया गुना। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के द्वारा अपनी बमोरी विधानसभा में जमकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं जगह-जगह सड़कें, नाली, खड़ंजा, सीसी […]
दुकानदार सड़कों पर अपना सामान रखकर कर रहे व्यापार सिरोंज। आए दिन शहर में सड़कों के दोनों किनारे दुकानदारो के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे यातायात बाधित होता है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है शहर के सबसे व्यस्ततम, लिंक रोड, छतरी चौराहे से लेकर मंडी बाईपास और बस […]