
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharastra Government) ने 22 अक्टूबर से एक बार फिर सिनेमाघरों को खोलने (Open Cinema House) का आदेश दे दिया है और इस आदेश के आते ही मनोरंजन जगत(entertainment world) में खुशी की लहर देखने को मिल रही है. पिछले एक साल से कई मेगाबजट फिल्में रिलीज(mega budget movies release) के लिए रुकी हुई हैं और अब ऐसा लगता है कि एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में धमाके करने को तैयार हैं.
सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘टाइगर-3’ (Tiger-3) और सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathan) भी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख (Shah Rukh Khan) और सलमान (Salman) दोनों की ही इन मेगाबजट फिल्मों को अक्टूबर के बाद ही रिलीज किया जाएगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved