देश बड़ी खबर राजनीति

‘ममता के हुए शत्रु’ : बीजेपी और कांग्रेस के बाद तृणमूल के हुए ‘खास’

कोलकाता। अभिनेता से नेता बने शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने कांग्रेस (Congress) का हाथ छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लिया। शत्रुघ्न के मुताबिक, उनके टीएमसी (TMC) ज्वाइन करने में प्रशांत किशोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का अहम रोल रहा। कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि यह इस बारे में बात करने का सही समय है, इस पर फिर कभी बात करेंगे।


BJP के साथ सियासी सफर की शुरू करने वाले सिन्हा ने कहा- ममता बनर्जी की पार्टी के साथ जुड़ना सम्‍मान की बात है। वो मुझसे काफी दिनों से पार्टी में शामिल होने के लिए कह रही थीं। ममता ने ट्वीट किया था कि मुझे तृणमूल कांग्रेस में होना चाहिए और आसनसोल संसदीय सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। सिन्हा के पार्टी में जुड़ने के साथ ही TMC ने लोकसभा और विधानसभा की एक-एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। TMC ने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है। वहीं, बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो उम्मीदवार हैं।

Share:

Next Post

पर्यावरणीय अनुष्ठान है होलिका दहन का पर्व

Fri Mar 18 , 2022
– डॉ. अनिल मेहता क्या होलिका दहन एक रिवाज मात्र है? क्या होलिका दहन कुछ लकड़ियों, सूखे पत्तों, टहनियों का जलना मात्र है? क्या होलिका दहन में अक्षत (चावल), नारियल, कुछ नव पके अन्नों व गाय के गोबर को एक साथ अग्नि में समर्पित करना एक धार्मिक अनुष्ठान मात्र है? क्या होलिका दहन का महीना […]